लाइव टीवी

एक तरफ टेंशन में बैठी थी दुल्हन, दूसरी तरफ मजे से रसगुल्ला खाए जा रहा था दूल्हा, फिर हुई मजेदार चीज

dulhan
Updated Sep 03, 2022 | 18:27 IST

Wedding Video: कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारा दिन बन जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

Loading ...
dulhandulhan
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो आया सामने
  • स्टेज पर गुस्से में बैठी थी दुल्हन
  • दूल्हा मजे से खा रहा था रसगुल्ला

Wedding Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो हर रोज शेयर किए जाते हैं। इंटरनेट पर नियमित अंतराल पर ऐसे वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो लोगोंं को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। खासकर ऐसे वीडियो जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारा दिन बन जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

मजे से रसगुल्ला खा रहा था दूल्हा

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर एक दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। इस दौरान दुल्हन किसी बात पर टेंशन में नजर आ रही है। दूसरी तरफ दूल्हा एकदम चिल्ल मूड में नजर आ रहा है। दूल्हा इतना खुश है कि वह मजे से रसगुल्ला खा रहा होता है।इस वीडियो को अंत तक देखने के बाद आपके लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो कुछ ही समय हजारों बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो- 

दूल्हे का उतर जाता है मुंह

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। उन दोनों के ही सामने टेबल पर रसगुल्ला रखा होता है। इस रसगुल्ले को दूल्हा खाए जा रहा होता है, जबकि दुल्हन टेंशन में यहां-वहां देख रही होती है। दूल्हा एक के बाद एक मजे से रसगुल्ले खा रहा होता है। आप देख सकते हैं कि वह बिना शरमाए रसगुल्ला उठाता जाता है और खाता जाता है। वीडियो के अंत में बहुत ही मजेदार चीज देखने को मिलती है। अंत में आप देख सकेंगे कि दूल्हा जैसे ही कांटे वाली चम्मच से रसगुल्ला खाने लगता है, कोई शख्स उसका हाथ पकड़ लेता है। इससे दूल्हे का मुंह उतर जाता है। वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।