लाइव टीवी

समुद्र किनारे शारीरिक संबंध बना रहा था कपल, पुलिस के आने पर भी नहीं माना तो उठाना पड़ा ये कदम

Couple Caught Having Sex on Philippine Beach even as cops stand over them
Updated Feb 05, 2020 | 20:35 IST

फैमिली बीच पर एक कपल भीड़ की अनदेखी कर शारीरिक संबंध बनाने लगा, बाद में जबकि इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो वह फिर भी नहीं माना। अंत में पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया

Loading ...
Couple Caught Having Sex on Philippine Beach even as cops stand over themCouple Caught Having Sex on Philippine Beach even as cops stand over them
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
बीच पर शारीरिक संबंध बना रहा था कपल, पुलिस की भी नहीं सुनी
मुख्य बातें
  • पुलिस बुलाए जाने के बाद भी एक कपल फैमिली बीच पर बनाते रहा शारीरिक संबंध
  • दोनों ही इतने नशे में थे कि उन्होंने पुलिस को भी नजरअंदाज कर दिया
  • दोनों को फरवरी में अदालत में पेश  किया गया और जमानत पर रिहा कर दिया गया

नई दिल्ली: फैमिली बीच पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कपल ने सबकी अनदेखी करते हुए बीच (समुद्र किनारे) शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर  दिया। लोगों ने जब इस कपल को आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन कपल पुलिस के आने पर भी नहीं माना तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला फिलीपींस का है। एक ब्रिटिश महिला जस्मीन नेली और एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ष एंथनी कारिओ फिलीपींस के एक व्यस्त फैमिली बीच पर पहुंचे और कुछ देर बाद वहीं पर शारीरिक संबंध बनाने लगे। इस कपल ने पुलिस के आने पर रूकने का नाम नहीं लिया जिसे मजबूर होकर पुलिस ने दोनों को हथकड़ी पहनाई और जेल दिया। जिस दौरान ये कपल समुद्र किनारे ऐसी हरकत कर रहा था वहां लोग अपने परिवार के साथ आए थे और बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र थी। 

डेली मेल की खबर के मुताबिक, एक पुलिस कर्मचारी ने बताया, 'दोनों ही इतने नशे में थे कि उन्होंने पुलिस को नजरअंदाज कर दिया और शारीरिक संबंध बनाना नहीं छोड़ा। इसके बाद पुलिस को हथकड़ी लगाकर दोनों को पुलिस स्टेशन तक जबरन लाना पड़ा। ये दोनों पुलिस के उस ट्रक में नहीं रूके जिसमें इन्हें लाया जा रहा था। दोनों को फरवरी में अदालत में पेश  किया गया और जमानत पर रिहा कर दिया गया है।'

पुलिस कर्मचारी ने बताया: 'अधिकारी समुद्र तट पर पहुंचे। हम उनके बगल में खड़े थे और उन्होंने हमें नजरंदाज कर दिया। उन्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं आ रही थी कि हर कोई उन्हें देख रहा है। दोनों एक-दूसरे में इतने तल्लीन थे कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनके आसपास क्या हो रहा है।'

मलय म्युनिसिपल पुलिस स्टेशन में इस जोड़े को हिरासत में लिया गया था और बाद में अकेलन प्रॉसीक्यूटर के कार्यालय में पेश किया गया। खबरों की माने तो शख्स ने पुलिस हिरासत के दौरान भागने की भी कोशिश की थी।