लाइव टीवी

क्या आपने देखा हाथियों के ढलान से उतरने का ये अनोखा तरीका? वायरल हो रहा VIDEO

Updated Apr 27, 2020 | 17:01 IST

Elephants Viral Videos: सोशल मीडिया पर हाथियों के दो वीडियो तेज से वायरल हो रहे हैं। लोग इन वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Loading ...
Video Grab

नई दिल्ली: हाथी दुनिया में सबसे विशाल जानवरों में से एक है। इसे धरती का सबसे ताकतवर जानवर भी माना जाता है। वैसे तो हाथी एक शांत स्वभाव का जीव है लेकिन जब परेशान करने पर यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इंटरनेट इस विशाल जानवरों के वीडियो से भरा हुआ है। मगर कुछ ही वीडियो होते हैं जो दिल का भाते हैं। हाथियों के ऐसे ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं जो लोगों को जमकर पसंद कर रहे हैं। पहला वीडियो हाथियों के एक सूमह का है जिसमें वो नदी के तल से नीचे उतर रहे हैं जबकि दूसरा वीडियो एक हाथी के ढलान से उतरते का है। यह दोनों वीडियो भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किए हैं। 

नदी के तल से नीचे उतरता हाथियों का समूह ​

आईएफएस परवीन कासवान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'नदी के तल से नीचे उतरने के दो रास्ते हैं।' वीडियो में हाथियों का एक समूह नदी के से नीचे उतरता हुआ दिख रहा है। समूह के हाथियों में से एक बहुत सावधानी से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है। वह समय लेते हुए ध्यान से एक पैर आगे रखकर फिर आगे बढ़ता है। वहीं, दूसरे हाथी अनोखे अंदाज में नीचे उतरा है। वह लेटकर घूमता हुआ नीचे आता है। कासवान ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया लोग इसे फौरन पसंद करने लगे। 

घास पर लेटकर ढलान से नीचे उतरा हाथी

इसके कुछ घंटे बाद कासवान ने एक और वीडियो क्लिप शेयर की जिसमें एक और हाथी था। इस वीडियो के कैप्शन उन्होंने लिखा, 'ओके, मैंने पहले नीचे उतरने के दो तरीके शेयर किए। किसी ने मुझे तीसरा भी भेजा है।' पहले वीडियो में जहां हाथियों का समूह नदी के तल से नीचे उतर रहा था वहीं इस क्लिप में एक हाथी ढलान से सरकते हुए नीचे जाता दिख रहा है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी एक ढलान पर चल रहा है और फिर वह अचानक गीली घास पर लेटकर नीचे उतर जाता है।