लाइव टीवी

प्यार में मिला धोखा तो गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के पिता से ही रचा ली शादी

Updated Jul 01, 2022 | 10:01 IST

Weird Love Story: मोहब्बत पर किसी का भी जोर नहीं चलता। कब किस राह में किससे प्यार हो जाए, कोई नहीं जानता है। तभी तो एक शख्स को अपने बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड से सच्चा वाला प्यार हो गया।

Loading ...
Image: Sydney Dean
मुख्य बातें
  • लड़की को प्यार में मिला धोखा
  • बॉयफ्रेंड के पिता से रचाई शादी
  • उम्र में 24 साल बड़ा है पति

Weird Love Story: मोहब्बत पर किसी का भी जोर नहीं चलता। कब किस राह में किससे प्यार हो जाए, कोई नहीं जानता है। तभी तो एक शख्स को अपने बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड से सच्चा वाला प्यार हो गया। अपनी उम्र से 24 साल छोटी लड़की से शादी कर इस शख्स ने सबको हैरान कर दिया। अमेरिका के ओहायो के रहने वाले 51 साल के शख्स ने अपने बेटे के एक्स गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। लड़की की उम्र मात्र 27 साल है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स की 24 साल छोटी दुल्हन उसके बेटे को टीनएज में ही डेट कर रही थी। 27 साल की सिडनी डीन नाम की लड़की ने 51 साल के ट्रक ड्राइवर पॉल से शादी करके सबको चौंका दिया। लड़की इस शख्स से पहली बार तब मिली थी, जब वह मात्र 11 साल की थी और उसके बेटे के प्यार में थी। तब लड़की को शायद ही पता रहा होगा कि भविष्य में वह अपने बॉयफ्रेंड के पिता के प्यार में डूब जाएंगी और उनसे शादी रचाएंगी। 

बेटे ने दिया धोखा तो पिता से हो गया प्यार

यह मामला सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। पॉल के बेटे से ब्रेकअप के बाद भी वह दोनों दोस्त थे। इसके बाद लड़की को अपने बॉयफ्रेंड के पिता से प्यार हुआ और वह अपने से 24 साल बड़े पॉल को डेट करने लगी। सिडनी डीन ने बताया कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने एक नई गर्लफ्रेंड बना ली थी। इससे उन्हें बहुत दुख हुआ था। इस दौरान वह अपने दिल की बातें बताने के लिए उसके पिता के साथ चैट करने लगी थी। सिडनी ने कहा कि उस टाइम उन्होंने नहीं सोचा था कि वह पॉल के प्यार में पड़ जाएंगी।

सिडनी ने कहा, 'मुझे कभी पॉल के प्यार में पड़ने की उम्मीद नहीं थी। हम नॉन-ट्रेडिशनल तरीके से मिले थे।' हालांकि अब वह अपने रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं। पॉल और सिडनी ने कपल ने डेटिंग तब शुरू की जब वह 16 साल की थीं। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद भी चीजें अच्छी नहीं थीं क्योंकि उन्हें अपने परिवारों के लोगों को अपने सच्चे प्यार के बारे में समझाना बहुत कठिन था।