लाइव टीवी

Viral: 'कच्चा बादाम' गाने पर देसी भाभी का धांसू 'नागिन डांस', अंदाज देख लोगों की खुली रह गई आंखें

Funny Dance Video Desi Bhabhi Dance On Kacha Badam Song Nagin Style video viral
Updated Apr 18, 2022 | 10:20 IST

Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कच्चा बादाम गाने पर नागिन पर डांस किया है। इस डांस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Loading ...
Funny Dance Video Desi Bhabhi Dance On Kacha Badam Song Nagin Style video viral Funny Dance Video Desi Bhabhi Dance On Kacha Badam Song Nagin Style video viral
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
देसी भाभा की धांसू डांस
मुख्य बातें
  • देसी भाभी का हाहाकारी डांस वीडियो
  • कच्चा बादाम गाने पर जबरदस्त अंदाज में किया डांस
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार डांस वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो को देखकर लोगों को हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में डांस का एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। इस वीडियो में एक देसी भाभी ने जिस 'कच्चा बादाम' गाने पर जिस अंदाज में 'नागिन डांस' किया है उसे देखकर लोग दंग रह गए। वहीं, इस डांस को देखकर तो कई लोगों की हंसी छूट गई। आलम ये है कि लोग इस मजेदार वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

कई लोगों को डांस करने का काफी शौका होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। कुछ लोग तो इस तरह से डांस करते हैं, जिसे देखखर लोगों की हंसी (Funny Dance) छूट जाती है। जबकि, कुछ हाहाकारी डांस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में भाभी का डांस देखकर लोगों का यही हाल है। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में कच्चा बादाम गाना बज रहा है। गाना सुनते ही महिला थिरकने लगती है। उसके बाद जिस तरह से वो नागिन डांस करती है उसने लोगों को अपना दीवान बना लिया। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

ये भी पढ़ें -  Viral Pic: सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये मजेदार तस्वीर, लोग बोले- 'नींबू की गजब बेइज्जती है यार'

'देसी भाभी' का जबरदस्त अंदाज

शायद पहली बार होगा जब आपने कच्चा बादाम गाने पर किसी को नागिन डांस करते हुए देखा हो। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'butterfly__mahi'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।