लाइव टीवी

Viral: इसे कहते हैं कर्म का फल, 21 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर सब समझ जाएंगे आप

Funny Video People Riding on Buffalo Then What Happened Watch Viral Video
Updated Mar 30, 2022 | 14:02 IST

Today Viral Video: कुछ लोग मजे लेते हुए भैंस की सवारी कर रहे थे। लेकिन, जल्दबाजी में उनकी हालत ऐसी हुई जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Loading ...
Funny Video People Riding on Buffalo Then What Happened Watch Viral VideoFunny Video People Riding on Buffalo Then What Happened Watch Viral Video
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लोगों को मिली बड़ी सीख
मुख्य बातें
  • जल्दबाजी में लोगों को मिली बड़ी सीख
  • 'करमा' का फल क्या होता है वीडियो देखकर समझ में आ जाएगा
  • लोगों को पसंद आ रहा है ये वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई वीडियोज शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Video) देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। जिन पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ सीख देने वाली भी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी साथ बड़ी मिलेगी कि जल्दाबाजी और जबरन कोई काम नहीं करें। 

बहुत पुरानी कहावत है कर्म का फल जरूर मिलता है। चाहे तुरंत मिले या फिर देर से लेकिन मिलता जरूर है। इस वीडियो को देखकर आपको यह अहसास हो जाएगा। 21 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लोग भैंस की सवारी कर रहे हैं। सभी लोग जोश में नजर आ रहे हैं। वहीं, एक शख्स गाड़ी को तेज भगाने के लिए मजबूर करते हुए नजर आ रहा है। अचानक भैंस भी अपनी रफ्तार पकड़ लेता है।। तेजी से दौड़ते हुए वह टर्न ले लेता है, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा एक डिवाइडर से जा टकराता है, फिर जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...
 
 

ये भी पढ़ें -  चौथी शादी करने के लिए पाकिस्तान पहुंची 50 साल की जापानी महिला, 32 साल के युवक को दिल दे बैठी एक बच्चे की मां

इसे कहते हैं करमा...

तो आपने देखा किस तरह सारे लोग गिर पड़ते हैं और बैल दौड़ते हुए आगे निकल जाता है। लोग इस वीडियो को मजे लेते हुए देख रहे हैं और इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'करमा'। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 62 सौ से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।