लाइव टीवी

शादी का चढ़ा ऐसा भूत! भयंकर बाढ़ में बारात समेत पानी में घुस गया दूल्हा, देखिए फिर क्या हुआ

Updated Aug 05, 2022 | 13:02 IST

Dulha in Flood Water: कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो ऐसा बहुत ही कम होता है कि लोग अपनी शादियां टालते हैं। अगर शादी की डेट पड़ गई है तो ज्यादातर लोग उसी डेट पर शादी करते हैं। फिर चाहे बाढ़ आए या तूफान ही आ जाए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हे की बारात
मुख्य बातें
  • नहीं देखा होगा शादी का ऐसा जुनून
  • बाढ़ के पानी में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
  • दूल्हे का वीडियो देखकर लोगों ने जमकर लिए मजे

Dulha in Flood Water: शादी ज्यादातर लोगों की जिंदगी में एक बार होती है। पूरी दुनिया में शादियां धूम-धड़ाके से होती हैं। अगर शादी की डेट पड़ जाती है तो बहुत ही रेयर केस में लोग अपनी शादियों की डेट आगे-पीछे करते हैं। हालांकि, कोरोना काल में ऐसा खूब हुआ था कि लोगों की शादियां बार-बार टल रही थीं। कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो ऐसा बहुत ही कम होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप चौंक ही जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हे को शादी करने का ऐसा भूत सवार होता है कि वह बाढ़ के भीतर अपनी बारात समेत घुस जाता है। बता दें कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में शादी करना थोड़ा मुश्किल का है। हालांकि, इस दूल्हे की बारात देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दूल्हा को शादी की ऐसी चुल्ल मची थी कि बाढ़ का पानी भी दूल्हे का रास्ता रोक नहीं पाती है। दूल्हा बारात समेत बाढ़ के पानी में ही कूद जाता है। आप दूल्हे के साथ-साथ उसके घर की महिलाओं को भी देख सकते हैं। देखें वीडियो- 

शादी का ऐसा जुनून नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा अपने पूरे परिवार के साथ शादी करने के लिए निकला है। आप देख सकते हैं कि उसके साथ परिवार के कई लोग मौजूद होते हैं। इस दौरान दूल्हा पूरा शेरवानी-वेरवानी में सजा हुआ है और अपने सिर पर सेहरा भी लगाया हुआ है। वह परिवार के किसी शख्स की मदद से बाढ़ के पानी में चलता नजर आ रहा है। जबकि परिवार के अन्य लोग अपने सहारे ही बाढ़ में घुस गए हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हे ने जमीन पर लटक रहे अपने कपड़ों को एक हाथ से पकड़ा हुआ है। वह धीरे-धीरे बाढ़ को पार करने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: मिठाई खिलाते हुए साली ने सबके सामने दूल्हे को किया किस, फिर जो हुआ उसे सब देखते रह गए

आप देख सकते हैं कि घर की महिलाएं उसकी ही तरह काफी उत्साहित नजर आ रही है। इस वीडियो को nareshsharma5571 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ एक गाना भी ट्यून किया गया है। आप वीडियो में 'सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गया' गाना बजता सुन सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार किसी के लिए तो राजकुमार सात समुंदर पार करके आया।'