लाइव टीवी

Shocking: क्या आपने देखे हैं उड़ने वाले कुत्ते? इस Video ने लोगों को भ्रम में डाला

Updated Aug 20, 2022 | 12:29 IST

Flying Dogs Video: वीडियो को देखकर कई लोगों ने कुत्तों को उड़ने वाला जीव समझ लिया है। वीडियो में कुत्ते जो काम करते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर आपकी भी रातों की नींद उड़ जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कुत्तों का वीडियो
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • पेड़ से फल तोड़ते नजर आए दो कुत्ते
  • लोगों ने समझा उड़ने वाले जीव

Flying Dogs Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हैरान करने वाले जीव-जंतु देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी उड़ने वाले कुत्ते देखे हैं? क्या उड़ने वाले कुत्ते होते भी हैं? हो सकता है कि उड़ने वाले कुत्ते इस धरती पर न हों, लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कुत्तों को उड़ने वाला जीव समझ लिया है। वीडियो में कुत्ते जो काम करते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर आपकी भी रातों की नींद उड़ जाएगी।

उड़ने वाले कुत्ते!

आपने पक्षियों को उड़ते हुए देखा होगा। पक्षियों के पंख होते हैं, जिनकी मदद से वह आसमान की ऊंचाइयों में उड़ पाते हैं। हालांकि, इस वीडियो में दो कुत्ते इतनी ऊंची छलांग लगाते नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि वह उड़ने वाले जीव हैं। आपने शायद गिलहरी और छिपकली की उन प्रजातियों के बारे में सुना होगा, जो काफी ऊंची छलांग लगाती हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनको फ्लाइंग स्क्वेरेल या फ्लाइंग लिजर्ड समझ सकता है। देखें वीडियो-

वीडियो ने मचाया तहलका

गिलहरी और छिपकली तक तो ठीक है, लेकिन इन दो कुत्तों ने तो सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ से फल को तोड़ने के लिए कुत्ते ऐसी कमाल की छलांग लगा रहे हैं। जिन्हें देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस हैरान करने वाले वीडियो को @MorissaSchwartz नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि दो कुत्ते सबसे पहले एक पेड़ पर चढ़ते हैं। इसके बाद लगभग उड़कर फल को अपने मुंह से पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। देखने में दोनों कुत्ते जर्मन शेफर्ड प्रजाति के लग रहे हैं। हालांकि, उनकी फुर्ति और छलांग किसी चीता की तरह नजर आ रही है।