लाइव टीवी

किरण बेदी ने पोंगल इवेंट में किए गए महिला के डांस का वीडियो किया शेयर, मिली तारीफ

Updated Jan 15, 2020 | 16:14 IST

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने एक महिला की डांस क्लिप ट्विटर पर शेयर की। सोशल मीडिया पर इस डांस काफी तारीफ हो रही है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Women dance in Pongal event

नई दिल्ली: भारत के कुछ राज्यों में पोंगल त्योहार धूमधाम से मनया जाता है। यह सर्दियों के मौसम में पड़ने वाला यह त्योहार है दक्षिण भारत के राज्यों सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने एक महिला की डांस क्लिप ट्विटर पर शेयर की। सोशल मीडिया पर महिला के इस डांस काफी तारीफ हो रही है। 

इस वीडियो में, महिला धनुष और साई पल्लवी अभिनीत 2018 की फिल्म 'मारी 2' के गाने 'राउडी बेबी' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। बेदी ने डांस के वीडियो और एक कार्यक्रम के विवरण को साझा किया जो पोंगल के अवसर पर उनके आधिकारिक निवास पर आयोजित किया गया था। ट्विटर यूजर ने डांस की काफी तारीफ की।

किरण बेदी ने ट्वीट किया पीडब्ल्यूडी और नगर पालिकाओं के मल्टीटास्किंग स्टाफ को पोंगल गिफ्ट के रूप में एक तौलिया मिला है, जो पुदुचेरी को स्वच्छ रखने वाली स्वच्छता कॉर्प की 1500 महिलाओं को साड़ी गिफ्ट किया गया। यह पोंगल समारोह का हिस्सा था।

पोंगल सूर्य देवता को समर्पित चार दिन का त्योहार है, यह फसल कटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पोंगल की सभी को बधाई। कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन को समृद्धि से भर दे। सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले।

पीएम मोदी ने पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कामना की कि ये पर्व अपने साथ सभी के लिए सेहत और समृद्धि लेकर आएं।