लाइव टीवी

VIDEO: अचानक घर के अंदर घुसा बब्बर शेर, करने लगा ताबड़तोड़ हमला, फिर जो हुआ उसे दिल थामकर देखें

Lion attack on Man Then What Happened Watch Viral Video
Updated Feb 03, 2022 | 11:58 IST

Lion Attack Viral Video: शेर जब किसी पर हमला करता है तो वह कितना आक्रमक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। शेर को देखकर ही सामने वाले की हालत टाइट हो जाती है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

Loading ...
Lion attack on Man Then What Happened Watch Viral VideoLion attack on Man Then What Happened Watch Viral Video
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
जब शेर ने किया शख्स पर हमला...
मुख्य बातें
  • घर के अंदर घुसा बब्बर शेर
  • शेर ने अचानक कर दिया शख्स पर हमला
  • वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Lion Attack Video: 'जंगल का राजा' शेर का नाम सुनते ही लोग कांपने लगते हैं। क्योंकि, शेर जब किसी पर हमला करता है तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है। लिहाजा, इंसान हो या फिर जानवर शेर से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें शेरों से काफी लगाव होता है और कई जगहों पर तो लोग उसे पालते भी हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको शेरों (Lions Video) का एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएगा। लेकिन, शेर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

शेर जब किसी पर हमला करता है तो वह कितना आक्रमक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। शेर को देखकर ही सामने वाले की हालत टाइट हो जाती है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कुछ लोग घर के अंदर बैठे हैं। अचानक एक शख्स शेर को जंजीर में जकड़े हुए घर के अंदर पहुंचता है। शेर को अंदर देखकर घर में मौजूद एक शख्स घबरा जाता है और इधर-उधर भागने लगता है। जैसे ही वो भागने लगता है शेर उसके पीछे पड़ जाता है। शख्स इधर-उधर भागता है, शेर भी उसके पीछे दौड़ने लगता है और अचानक उस पर हमला कर देता है। परिणाम ये होता है कि शेर को देखकर शख्स की हालत खराब हो जाती है। अंजाम क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

ये भी पढ़ें -  Viral Video: दुल्हन को मंगलसूत्र पहना रहा था दूल्हा, पीछे से महिला ने किया ऐसा खेल देखते रह गए लोग

रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फेसबुक पर इस खतरनाक वीडियो को राम करण यादव ने शेयर किया है। वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इसे काफी खतरनाक बता रहे हैं। किसी का कहना है शख्स की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई। किसी का कहना है कि इस तरह शेर को लेकर कौन घूमता है भाई।