लाइव टीवी

लूडो में हारने के बाद पिता के खिलाफ कोर्ट पहुंची बेटी, की ये शिकायत

Updated Sep 27, 2020 | 10:37 IST

Ludo: लूडो में हारने के बाद एक बेटी अपने पिता के खिलाफ कोर्ट जा पहुंची, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। बेटी ने पिता पर चीटिंग कर हराने का आरोप लगाया।

Loading ...
लूडो में हारी बेटी कोर्ट पहुंची

नई दिल्ली: क्या लूडो खेलते हुए लड़ाई इतनी गंभीर हो सकती है कि मामला कोर्ट पहुंच जाए? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो गया है। 24 साल की एक महिला ने भोपाल फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने पिता पर लूडो खेलते हुए चीटिंग करने का आरोप लगाया है। 

कोर्ट में काउंसलर सरिता ने बताया, 'उसने कहा कि उसने अपने पिता पर इतना भरोसा किया और उनसे धोखे की उम्मीद नहीं की। हमने उसके साथ 4 काउंसलिंग सत्र आयोजित किए हैं। महिला ने कहा कि उसने अपने पिता के लिए सम्मान खो दिया है क्योंकि उन्होंने उसे हराया। उसे लगता है कि उसके पिता को उसकी खुशी के लिए खेल में हार जाना चाहिए था। 4 परामर्श सत्रों के बाद वह अब सकारात्मक महसूस करती है।' 

लूडो में हारने के बाद महिला को अपने पिता से नफरत हो गई और यहां तक कि वह उनके साथ सभी संबंधों को खत्म करना चाहती थी। खेल के बाद वह उन्हें पिता कहना भी नहीं चाहती थी। 

महिला ने बताया कि वह अपने पिता और भाई-बहनों के साथ लूडो खेल रही थी तभी उसके पिता ने खेल में उसके एक टोकन को मार दिया था। महिला ने सरिता से आगे कहा कि उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसके पिता उसके साथ ऐसा कर सकते हैं जबकि वह दुनिया की सारी खुशियों का वादा करते हैं। वह यह मानने लगी थी कि घटना के बाद उसके और उसके पिता के बीच कोई रिश्ता नहीं था।