लाइव टीवी

दो सहेलियां प्यार में इस कदर हुईं पागल! जुदाई बर्दाश्त न हुई तो शादी करने पहुंच गईं कोर्ट

Updated Jul 01, 2022 | 15:24 IST

Girls Love Story: मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की रहने वाली एक लड़की को लाल कुर्ती इलाके की दूसरी लड़की से बेपनाह मोहब्बत हो गई। दोनों लड़कियां एक ही कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के दौरान की दोनों दोनों युवतियां एक साल पहले नोएडा में नौकरी करने गई थीं और दोनों साथ ही एक कमरे में रहती थीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दो सहेलियों का प्यार
मुख्य बातें
  • एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुईं दो सहेलियां
  • साथ रहते-रहते दो सहेलियों के हुआ प्यार
  • शादी करने के लिए पहुंच गईं कोर्ट

Girls Love Story: मेरठ में दो सहेलियां को साथ पढ़ते-पढ़ते एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों को जब जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो दोनों शादी करने कोर्ट पहुंच गईं। दोनों ने कोर्ट पहुंचकर शादी कर भी ली। जब इस बात की जानकारी घरवालों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घर के लोगों ने युवतियों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से गुस्साई लड़कियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सबसे पहले लड़कियों ने अपने घरवालों की शिकायत थाने पर की। इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस पहुंच गईं।

मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की रहने वाली एक लड़की को लाल कुर्ती इलाके की दूसरी लड़की से बेपनाह मोहब्बत हो गई। दोनों लड़कियां एक ही कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के दौरान की दोनों दोनों युवतियां एक साल पहले नोएडा में नौकरी करने गई थीं और दोनों साथ ही एक कमरे में रहती थीं। लाल कुर्ती निवासी लड़की के घरवालों को किसी तरह इस बात की भनक लग गई। इसके बाद वह दो महीने पहले लड़की को घर बुला लाए। 

ये भी पढ़ें- 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

मामला पहुंच गया थाने

अपनी सहेली के चले जाने के बाद शास्त्रीनगर की रहने वाली लड़की भी मेरठ पहुंच गई और दोनों ने कोर्ट में शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। जब दोनों के घरवालों की इसकी भनक लगी तो दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एक युवती की पिटाई कर दी। अपनी सहेली की पिटाई होता देख दूसरी सहेली ने फोन करके पुलिस बुला लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर आई। थाने पर भी काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी दोनों लड़कियां अपने घर जाने को राजी नहीं हुईं और परिजनों के लाड़-प्यार को ठुकराकर चली गईं। इसके अलावा लड़कियों ने पुलिस से खुद की सुरक्षा का लिखित आश्वासन भी लिया।