लाइव टीवी

खूबसूरती बनी दुश्मन! हॉटनेस के चलते महिला को नहीं मिल रहा कोई काम, जानें क्या है अजीबोगरीब मामला?

Updated May 17, 2022 | 17:26 IST

Ajab Gajab News: 'जूजू ब्राजील' नाम की महिला ने कहा कि उसकी खूबसूरती के कारण उसे कोई काम नहीं मिल रहा है और लोग उसके साथ भेदभाव भी कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
खूबसूरती से परेशान हुई मॉडल
मुख्य बातें
  • एक महिला खूबसूरती और हॉटनेस से हुई परेशान
  • महिला को कहीं काम नहीं मिल रहा है और लोग भेदभाव कर रहे हैं
  • लोग उसे रियलिटी शो में भी नहीं देखना चाहते हैं

Ajab Gajab News: दुनिया में हर कोई खूबसूरत और हॉट दिखना चाहता है। इसके लिए तो कई लोग अपने ऊपर काफी पैसे भी खर्च करते हैं। ऐसा कहा भी जाता है, जो ज्यादा खूबसूरत और हॉट होता है उसकी डिमांड होती है और लोग उसे पसंद भी करते हैं। लेकिन, एक महिला के साथ तो उल्टा ही हो गया। उसकी खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गई। आलम ये है कि उसे ना तो कोई पूछ रहा है और ना ही कोई नौकरी दे रहा है। जिसके कारण महिला काफी परेशान हो गई है और उसका मामला हर जगह छाया हुआ है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

लंदन की रहने वाली यह महिला सोशल मीडिया पर 'जूजू ब्राजील'  के नाम से फेमस है। इतना ही नहीं जूजू पेशे से मॉडल भी है। जूजू अपनी खूबसूरती और हॉटनेस को लेकर काफी परेशान हैं, क्योंकि, उन्हें कोई नौकरी नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि उनके साथ लोग भेदभाव कर रहे हैं। मॉडल का कहना है कि उसका सपना था कि वो टीवी सीरियल में काम करे। लेकिन, लुक के कारण उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है। लोग उसे रियलिटी शो में नहीं देखना चाहते हैं। 'डेली स्टार' के अनुसार, अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनने पर लोग उन्हें धमका भी रहे हैं। 

खूबसूरती बनी परेशानी का कारण

जूजू ने बताया कि हॉट होने के कारण मैंने कई तरह के पक्षपात का सामना किया है। अब इस बारे में बात करनी होगी। इतना ही नहीं जब कोई इंटरव्यू देती हैं तो उनकी हॉटनेस देखकर लोग डिस्ट्रैक्ट हो जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और एक लाख 6 हजार से ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। लेकिन, काम नहीं मिलने से वो काफी परेशान हैं।