लाइव टीवी

बैकबेंचर्स के पास जाने की भूल कर बैठा बंदर, भागने की बजाय मजा लेने लगे लड़के और फिर..

monkey
Updated Sep 16, 2022 | 15:58 IST

Monkey Viral Video: बंदर को क्या पता था कि वह जिन बच्चों के पास जा रहा है, वह उससे भी ज्यादा डेयरिंग हैं। जब बंदर क्लास के अंदर गया तो मौजूद लड़के उसके साथ घुल-मिल गए। लड़के उससे ‘भाई-भाई’ कहकर बात करने लगे।

Loading ...
monkeymonkey
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बंदर का वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • क्लास में बैठकर पढ़ रहे थे बच्चे
  • बच्चों के बीच पहुंच गया बंदर

Monkey Viral Video: आपने बंदरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे। कई बंदर ऐसे कारनामे करते हैं, जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर क्लास में पढ़ रहे बच्चों के पास पहुंच जाता है। मजेदार चीज यह है कि वह बैकबेंचर्स के पास पहुंच जाता है। इसके बाद बैकबेंचर्स भागने की बजाय उसे मजे लेने लग जाते हैं।

वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा मजेदार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर पीछे के दरवाजे से क्लास के उन बच्चों के पास पहुंच जाता है, जो सबसे पीछे बैठते हैं। ऐसे लड़कों को बैकबेंचर्स कहा जाता है। आपको हर क्लास में ऐसे बच्चे मिल जाएंगे। जिनका मन पढ़ने में कम बल्कि डेयरिंग कामों में ज्यादा लगता है। अब बंदर को क्या पता था कि वह जिन बच्चों के पास जा रहा है, वह उससे भी ज्यादा डेयरिंग हैं। देखें वीडियो- 

लड़कों ने बंदर से लिए जमकर मजे

आप देख सकते हैं कि जब बंदर क्लास के अंदर गया तो मौजूद लड़के उसके साथ घुल-मिल गए। लड़के उससे ‘भाई-भाई’ कहकर बात करने लगे। मजेदार बात यह थी कि कोई भी लड़का बंदर से डरकर भागता नहीं है। वह बड़े आराम से बंदर से मजे ले रहे थे। आप देख सकते हैं कि एक लड़के की बोतल बंदर ले लेता है। वहीं दूसरा लड़का बंदर को एनर्जी ड्रिंक की बोतल पकड़ा देता है। आप देख सकते हैं कि जब बंदर बोतल नहीं खोल पाता तो लड़के उसे बोतल खोलना सिखाने लगते हैं। यह मजेदार वीडियो rvcjinsta नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।