लाइव टीवी

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं 3 पैर वाले घोड़े, गिनती बताने में कंफ्यूज हो रहे लोग; बस 10 सेकेंड में देना है जवाब

optical illusion
Updated Aug 28, 2022 | 05:58 IST

Optical Illusion: आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का सही पैमाना माना जा सकता है। आपको इस तस्वीर में तीन पैरों वाले घोड़ों को ढूंढकर बताना है।

Loading ...
optical illusionoptical illusion
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
ऑप्टिकल इल्यूजन
मुख्य बातें
  • Optical Illusion की नई तस्वीर आई सामने
  • तस्वीर में छिपे हैं कई सारे 3 पैर वाले घोड़े
  • 3 पैर वाले घोड़ों को ढूंढने में परेशान हुए लोग

Optical Illusion: आपने बचपन में बहुत सारी पहेलियों को हल किया है। कई पहेलियों को हल करने में लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। बचपन में हर किसी को ऐसी पहेलियों को हल करने में मजा आता था। हालांकि, कुछ लोग अभी भी पहेलियों को हल करने में काफी इंटरेस्ट लेते हैं। आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का सही पैमाना माना जा सकता है।

तस्वीर में आपको कई सारे घोड़े नजर आ रहे होंगे। हालांकि इस तस्वीर में आपको कई ऐसे घोड़े दिखाई दे रहे होंगे, जिनके तीन पैर हैं। अब आपको इस तस्वीर में उन्हीं तीन पैरों वाले घोड़ों को ढूंढकर बताना है। अब आप सोच रहे होंगे कि इन घोड़ों को ढूंढना बहुत आसान है तो आपको बता दें कि इन्हें आपको 10 सेकेंड में ही ढूंढकर बताना होगा। यह करना इतना भी आसान नहींं है। दरअसल, 3 टांग वाले घोड़े नॉर्मल घोड़ों से इतना मिलते हैं कि आप बार-बार कंफ्यूज हो जाएंगे।

बतानी है तीन टांगों वाले घोड़ों की गिनती

अब बस आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना है और 10 सेकेंड के भीतर 3 टांग वाले सारे घोड़ों की गिनती बतानी है। अगर आप अपने आपको जीनियस समझते हैं तो इस चैलेंज को पूरा करके दिखाइए। अगर आपने 10 सेकेंड में इसे कर दिखाया तो समझ लीजिएगा आपकी नजर सबसे तेज है। 

क्या आपने यह चैलेंज पूरा कर लिया है। अगर आप अभी तक यह चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं, तो हम आपके लिए नीचे एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में लाल चौकोर घेरों में आप तीन टांगों वाले घोड़ों को देख सकते हैं।