लाइव टीवी

Funny Video: हवा में उड़ रही थी 'पापा की परी', फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी आपकी हंसी

Papa ki pari video Girl flying on bridge then what happened watch funny viral video in hindi
Updated Sep 08, 2021 | 10:55 IST

Viral Video: एक लड़की मजे लेते हुए चचरी पुल पर दौड़ रही थी। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह धड़ाम से गिर पड़ी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
Papa ki pari video Girl flying on bridge then what happened watch funny viral video in hindiPapa ki pari video Girl flying on bridge then what happened watch funny viral video in hindi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पापा की परी के साथ तो खेल हो गया...
मुख्य बातें
  • हवा में उड़ रही थी पापा की परी!
  • चचरी पुल पर मजे लेने के दौरान गिर पड़ी लड़की
  • वीडियो देख छूट रही लोगों की हंसी

आज कल जिसे देखिए सब में कुछ अलग और 'तूफानी' करने की होड़ मची है। इसके लिए कई बार लोग ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। वहीं, कई बार हैरानी भी होती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। जिन पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ, जिसमें एक लड़की चचरी पुल पर दौड़ते हुए कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लोग यही कह रहे हैं, ' हवा में नहीं उड़ पाई पापा की परी'। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें ऐसी होती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक लड़की मस्ती में नदी के ऊपर चचरी पुल पर हवा में 'उड़ने ' की कोशिश कर रही है। लड़की को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो आज उड़कर ही मानेगी। लेकिन, कुछ ही पल बाद उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से गिर पड़ती है। जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

वीडियो पर जमकर मजे ले रहे लोग

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। सोच रहे होंगे कि 'पापा की परी' के साथ तो खेल हो गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हवा में नहीं उड़ पाई पापा की परी'। एक ने लिखा, ' अरे दीदी जरा संभल कर...'।