लाइव टीवी

आसमान में नीले रंग का UFO देखे जाने का दावा, हैरान लोगों ने कैमरे में कैद की घटना

Updated Jan 05, 2021 | 21:54 IST

हवाई न्यूज नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एफएए के प्रवक्ता अयान ग्रेगॉर ने कहा कि उन्हें एक पुलिस स्टेशन से रिपोर्ट मिली है। संभावना है कि यह एक गिरता हुआ एयरप्लेन होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आसमान में नीले रंग का उड़ता UFO देखे जाने का दावा।

वाशिंगटन : लोगों ने एक बार फिर यूएफओ देखे जाने का दावा किया है। हवाई में पांच जनवरी की रात साढ़े आठ बजे के करीब लोगों को आसमान में एक नीले रंग की उड़ती वस्तु दिखाई दी और  थोड़े समय बाद यह वस्तु समुद्र में गिर गई। इस घटना को कई लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। लोगों का कहना है कि नीले रंग की उड़ती हुई वस्तु यूएफओ थी। इस घटना से हैरान स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

आसमान में नीले रंग की उड़ती वस्तु देखे जाने की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेश (एफएए) को दी। इस रहस्यमय वस्तु की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। वीडियो में नीले रंग की उड़ती वस्तु आसमान में एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हुई दिखाई देती है। ट्विटर पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

हवाई न्यूज नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एफएए के प्रवक्ता अयान ग्रेगॉर ने कहा कि उन्हें एक पुलिस स्टेशन से रिपोर्ट मिली है। संभावना है कि यह एक गिरता हुआ एयरप्लेन होगा।

हालांकि एजेंसी का कहना है कि उसके रडार से कोई प्लेन गायब नहीं हुआ है और न ही कोई प्लेन लापता है। आसमान से गिरती इस वस्तु ने सोशल मीडिया में अटकलों के दौर को जन्म दे दिया है। इस वस्तु के स्रोत के बारे में कई तरह की बातें की जा रही हैं।