लाइव टीवी

बिकिनी पहन कर आएं, मुफ्त में पेट्रोल पाएं, देखें फिर पेट्रोल पंप का नजारा

Updated Nov 18, 2019 | 20:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रूस में एक पेट्रोल पंप ने इस शर्त पर मुफ्त में पेट्रोल का ऑफर दिया कि ग्राहकों को बिकिनी में आना होगा। जिसके बाद वहां लोगों की लंबी कतारें लग गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बिकिनी पहनने पर मुफ्त पेट्रोल का ऑफर
मुख्य बातें
  • रूस में एक पेट्रोल पंप ने ग्राहकों को दिया अनोखा लुभावना ऑफर
  • ग्राहक यदि बिकिनी पहन कर आएंगे तो उन्हें मुफ्त में पेट्रोल मिलेगा
  • इस ऑफर के बाद पेट्रोल पंप पर बिकिनी पहने महिला-पुरुष की लंबी कतार लग गई

नई दिल्ली : दुनिया भर में पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लोग ईंधन की बढ़ती कीमतों से त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई मुफ्त में पेट्रोल का ऑफर करता है तो कोई भी इंसान हो वह इसे खुशी से स्वीकार कर लेगा। यहां एक पेट्रोल पंप की बात हो रही है जिसने लोगों को मुफ्त में पेट्रोल पाने का अनोखा ऑफर दिया है हालांकि इसके पीछे उसने एक अजीबोगरीब शर्त भी रखी।जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ये वाक्या रूस का है। यहां पर एक पेट्रोल पंप ने ग्राहकों को मुफ्त में पेट्रोल पाने का ऑफर दिया है इसके लिए उसने शर्त रखी है कि ग्राहकों को बिकिनी पहन कर पेट्रोल पंप पर आना होगा। शर्त में ये साफ किया गया है कि महिला हो या पुरुष हर किसी को बिकिनी पहन कर आना होगा यदि उसे मुफ्त में पेट्रोल चाहिए।    

पेट्रोल पंप के इस ऑफर के बाद वहां का नजारा देखने लायक था। क्या महिलाएं, बल्कि पुरुष भी मुफ्त पेट्रोल पाने के लिए रंग-बिरंगी बिकिनी पहन कर वहां कतार में लग गए। रूस के समारा में ओल्वी पेट्रोल स्टेशन के मालिक ने सोचा था कि इस ऑफर का लाभ लेने केवल महिलाएं ही आएंगी लेकिन उसने जो देखा उस पर यकीन करना मुश्किल था। कई सारे पुरुष भी वहां पर स्किनी रंग-बिरंगी बिकिनी पहन कर आ गए। 

ये वाक्या इतना लोकप्रिय हो गया कि ट्विटर पर बिकिनीड्रेस ट्रेंड करने लगा। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं जिस पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। यहां कर कि कई पुरुष बिकिनी के साथ-साथ हाई हील्स पहन कर पेट्रोल पंप तक आ गए। एक शख्स ने तो हैरान करने वाला बयान दे डाला- उसने बताया कि अगर मुफ्त पेट्रोल पाने के लिए उसे कपड़े उतारने भी पड़े तो वह ऐसा करने के लिए भी तैयार है।