लाइव टीवी

इसे कहते हैं बेबसी...बारिश में स्कूटी के नीचे खाना छिपाकर खा रहा था शख्स, वीडियो देख रो पड़ेंगे

Poor Man Eating In Rain Heart Touching Video Goes Viral on Social media
Updated Sep 12, 2022 | 13:49 IST

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके आंसू जरूर निकल जाएंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो भावुक हो गया।

Loading ...
Poor Man Eating In Rain Heart Touching Video Goes Viral on Social mediaPoor Man Eating In Rain Heart Touching Video Goes Viral on Social media
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल को छू लेने वाला वीडियो
मुख्य बातें
  • गरीब, बेबसी का चौंकाने वाला वीडियो
  • बारिश में भींगते हुए खाना खा रहा था शख्स
  • वीडियो देखकर निकल जाएंगे आंसू

Trending Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो इतने क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ मामलों को देखकर आंखों से आंसू छलक जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी रो देगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स की बेबसी देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। 

गरीबी और बेबसी क्या होती है इस वायरल वीडियो को देखकर आपको अंदाज लग जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक शख्स तेज बारिश में स्कूटी के नीचे जिस तरह से खाने को छिपाकर खा रहा है, उसने लोगों को अंदर से हिला दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं तेज बारिश हो रही है और सड़क किनारे कई सारी गाडियां खड़ी है। वहीं, एक शख्स गाड़ी के बगल में बैठे हुए है और खाना खा रहा है। शख्स गाड़ी के नीचे खाने को छिपाए हुए है और खुद बारिश में भींगते हुए खा रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो बेघर है और मजबूरी में वो इस तरह खाना खाने के लिए मजबूर है। किसी ने दर्दभरे पल को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को शेयर कर दिया। देखें वीडियो...  

ये भी पढ़ें -  ये तो हद है...बाइक पर इस तरह बैल को बैठाकर ले जा रहा था शख्स, वीडियो देख दंग रह गए लोग

दिल को छू लेने वाला वीडियो

वीडियो (Emotional Video) देखकर आपका दिल भी पसीज गया होगा। शख्स की बेबसी पर अंदर तक मन जरूर दुखी हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ज़िन्दगी गुलज़ार है नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, 28 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि आज भी हमारा देश काफी पीछे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा भारत में हर जगह दिख जाएगा।