लाइव टीवी

VIDEO: बीच सड़क शख्स को दौड़ाने लगा हाथी, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप

Updated Apr 19, 2022 | 10:09 IST

Elephant Viral Video: एक शख्स के पीछे हाथी हाथ धोकर पड़ गया। शख्स ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। क्योंकि, हाथी काफी गुस्से में उसे दौड़ा रहा था। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जब शख्स के पीछे पड़ गया हाथी...
मुख्य बातें
  • हाथी ने मचाया जबरदस्त तांडव
  • जंगलों के बीच शख्स को इस तरह दौड़ाया
  • बाल-बाल बची शख्स की जान

Elephant Attack Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब, कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार वीडियो (Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में हाथी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखखर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक हाथी काफी गुस्से में नजर आ रहा है और एक शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। 

वैसे तो हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। लेकिन, जब उसे गुस्सा आता है तो ऐसा तांडव मचाता है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। कई बार तो हाथी इस तरह से हमला करता है, जिससे बचान मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं जंगल से निकलकर अचानक एक हाथी सड़क पर पहुंच जाता है। सड़क पर कुछ गाड़ियां भी खड़ी हैं। वहीं, दूसरी तरफ से एक शख्स हाथी को कुछ इशारा करता है, जिसके बाद हाथी भड़क जाता है। हाथी इस तरह शख्स को दौड़ाने लगता है, उसे देखकर लगता है कि आज उसकी जान लेकर रहेगा। शख्स अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता है। हाथी भी उसके पीछे-पीछे भागता है। अंत में क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

ये भी पढ़ें -  Viral Video: अब नींबू की महंगाई पर आया धांसू गाना, सब्जीवाले ने मस्त अंदाज में बनाया शानदार माहौल

शख्स के पीछे पड़ा हाथी

वीडियो देखकर आप भी यही सोच रहे होंगे कि बेचारे की जान बच गई, वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। इस खतरनाक नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' आ हाथी मुझे मार मोमेंट'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।