लाइव टीवी

Viral: विशालकाय सांप के साथ लड़के ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

Snake Viral Video Man Play With Giant Snake Viral Video in Hindi
Updated Oct 11, 2021 | 11:19 IST

Snake Viral Video: एक युवक सांप के साथ मजे लेते हुए डांस कर रहा था। आलम ये है कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
Snake Viral Video Man Play With Giant Snake Viral Video in HindiSnake Viral Video Man Play With Giant Snake Viral Video in Hindi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांप के साथ मौज ले रहा था युवक
मुख्य बातें
  • सांप के साथ मजे ले रहा था शख्स
  • युवक का अंदाज देख सहम गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Viral Video: आज कल लोगों में कुछ अलग और 'तूफानी' करने का काफी जुनून रहता है। इसके लिए कई बार तो लोग अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिलती है, तो कुछ का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक शख्स विशालकाय सांप के साथ डांस करते हुए नजर आया है। आलम ये है कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोगों को मजा आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग हैरान भी हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक युवक खतरनाक सांप के साथ मस्ती कर रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह सांप नहीं बल्कि किसी खिलौने के साथ खेल रहा है। आप देख सकते हैं जमीन पर विशालकाय सांप इधर-उधर घूम रहा है। उसके बगल में एक शख्स लेटे हुए है। शख्स सांप को पकड़कर अपनी ओर खींच रहा है। साथ ही उसके साथ वह मजे लेते हुए डांस भी कर रहा है। बड़ी बात ये है कि इस दौरान सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। देखें वीडियो...

सांप के साथ मजे ले रहा था युवक

जिस तरह शख्स सांप के अटखेलियां कर रहा है उसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। हो सकता है वीडियो देखने के बाद आप भी जरूर सहम गए होंगे। लेकिन, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sagar_valva143' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 17 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पंसद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। तो आपको यह खतरनाक वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।