लाइव टीवी

दो सांपों की ऐसी भयंकर लड़ाई, एक को कच्चा चबा गया दूसरा; देखें शॉकिंग Video

Updated Jul 03, 2022 | 16:04 IST

Two Snake Fight Video: आपने इंटरनेट पर दो सांपी की लड़ाई के वीडियो देखे होंगे। दो सांपों की लड़ाई देखने में बहुत खौफनाक होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दो सांपों की लड़ाई का नींद उड़ा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दो सांपों की लड़ाई
मुख्य बातें
  • दो सांपों की लड़ाई का खौफनाक वीडियो
  • एक को कच्चा चबा गया दूसरा सांप
  • वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की उड़ी नींद

Two Snake Fight Video: सांप इस दुनिया में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। अपने शिकार को वह एक ही झटके में मौत की नींद सुला सकते हैं। इंसानों को हमेशा सांप से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। आपने इंटरनेट पर दो सांपी की लड़ाई के वीडियो देखे होंगे। दो सांपों की लड़ाई देखने में बहुत खौफनाक होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दो सांपों की लड़ाई का नींद उड़ा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप दूसरे सांप से इतना गुस्सा हो जाता है कि वह उसे कच्चा चबा जाता है। आपने शायद ही एक सांप को किसी दूसरे सांप को निगलते देखा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप, अपनी ही नस्ल के दूसरे सांप पर हमला करता है और उसे मारकर निगलने लगता है। जिस सांप को पहला वाला सांप निगलता है, वह पहले वाले से थोड़ा छोटा सांप था। आप देख सकते हैं कि दो सांप मिट्टी की सड़क पर तेजी से रेंग रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर कार से उतरी महिला, जंगल से आया बाघ और खींच ले गया; सामने आया डरावना Video

छोटे सांप को निगल जाता है बड़ा सांप

छोटे सांप को अंदेशा हो जाता है कि बड़ा सांप उसके पीछे रेंग रहा है। इसके बाद वह भागने लगता है। वहीं छोटा सांप अपनी जान बचाने के लिए भागता दिखाई देता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही बड़ा सांप उस छोटे सांप के नजदीक आता है, वैसे ही उसे पूरी तरह से जकड़कर मोड़ देता है। इसके बाद वह छोटे सांप को मौत की नींद सुला देता है। मौत की नींद सुलाने के बाद बड़ा सांप छोटे वाले सांप को मुंह में भरकर निगलना शुरू कर देता है। आप देख सकते हैं कि बड़ा सांप छोटे सांप को धीरे-धीरे गोल जकड़ लेता है। देखें वीडियो- 

वीडियो को Nature Okay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रहा है। वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।