लाइव टीवी

गजब: सरेआम लड़की का मोबाइल छीन ले गया चोर, पकड़े जाने पर निकला उसी का बॉयफ्रेंड; देखें Video

boyfriend
Updated Aug 29, 2022 | 20:08 IST

Funny Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क के किनारे से पैदल-पैदल जा रही होती है। इस बीच एक बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनता है और लड़की को धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद वहां से भाग जाता है।

Loading ...
boyfriendboyfriend
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉयफ्रेंड निकला चोर
मुख्य बातें
  • रास्ते में चल रही थी लड़की
  • हाथ से मोबाइल छीन ले गया चोर
  • पकड़े जाने पर हुुई मजेदार चीज

Funny Video: आपने मोबाइल छीनने और चोरी करने की कई घटनाएं सुनी होंगी। कोई फोन पर बात करते जा रहा होता है और बगल से बाइकर्स उसके हाथ से मोबाइल छीन ले जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी ऐसा देखने को मिला, लेकिन जब बाद में सारी सच्चाई पता चली तो लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। दरअसल, मोबाइल एक लड़की का छीना गया था और मोबाइल छीनने वाला कोई और नहीं, बल्कि लड़की का बॉयफ्रेंड ही था।

लड़की का मोबाइल छीनकर भाग जाता है चोर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिखता है, वैसा शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा और न ही सुना होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क के किनारे से पैदल-पैदल जा रही होती है। वह अपने मोबाइल पर किसी से बात करती नजर आती है। इस बीच उसके बगल से एक बाइक वाला गुजरता है। आप देख सकते हैं कि बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनता है और लड़की को धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद वह वहां से चला जाता है। देखें वीडियो-

लड़की का बॉयफ्रेंड निकलता है चोर

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल छीने जाने के बाद लड़की मदद के लिए चिल्लाती है। इसके बाद कुछ युवक उस चोर का तब तक पीछा करते हैं, जब तक उसको पकड़ नहीं लेते। इसके बाद वह युवक चोर को लड़की के पास ले जाते हैं। लड़की जब चोर को देखती है तो चौंक जाती है। दरअसल, वह कोई चोर नहीं बल्कि लड़की का बॉयफ्रेंड था। जब मदद करने वाले लड़कों में से एक उस लड़की से पूछता है कि क्या वह उसे जानती है तो लड़की बोलती है कि वह उसका बॉयफ्रेंड है। इसके बाद वहां मौजूद सारे लोग चौंक जाते हैं। वीडियो को hyderabad_merejaan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।