लाइव टीवी

Video: शख्स ने साइकिल से दिखाया ऐसा खतरनाक करतब, देखने के बाद खुली रह जाएंगी आंखें

Updated Jun 23, 2022 | 12:57 IST

Bycycle Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको पॉजिटिव वाइब्स मिलेंगी। वीडियो में एक शख्स साइकिल से खतरनाक स्टंट परफॉर्म करता नजर आ रहा है। इस शख्स का स्टंट देखकर आपके भीतर जोश का संचार जरूर होगा। वीडियो काफी खतरनाक भी है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शानदार स्टंट
मुख्य बातें
  • साइकिल से जबरदस्त स्टंट करता है शख्स
  • पहली बार में हाथ लगती है निराशा
  • आखिर में शख्स को मिलती है सफलता

Bycycle Stunt Video: बहुत सारे लोग परिस्थितियों से लड़े बिना ही हार मान लेते हैं। जबकि हमें आखिरी सांस तक लड़ना चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको पॉजिटिव वाइब्स मिलेंगी। वीडियो में एक शख्स साइकिल से खतरनाक स्टंट परफॉर्म करता नजर आ रहा है। इस शख्स का स्टंट देखकर आपके भीतर जोश का संचार जरूर होगा। वीडियो काफी खतरनाक भी है। 

बेहतरीन स्टंट परफॉर्म करता है शख्स 

वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स बीएमएक्स बाइक (BMX Bike) के साथ हवा में स्टंट परफॉर्म करने की कोशिश करता है। सबसे पहले वह ऊंचाई पर जाता है और हवा में बाइक को छोड़कर फ्लिप (Flip) करता है। इस दौरान वह साइकिल पर बैठने की कोशिश करता है, लेकिन उसे निराशा हाथ लगती है और वह सिर से बल जमीन पर घिसट जाता है। इस दौरान जो होता है ऐसा लगता है कि शख्स को काफी दर्द हुआ होगा और चोट लगी होगी। देखें वीडियो- 

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

असफलता से हार नहीं मानता शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहली कोशिश में शख्स को मुंह की खानी पड़ती है। इसके बाद शख्स दोबारा से यही स्टंट (Stunt) परफॉर्म करता है। भले ही पहले बार में शख्स नाकामयाब होता है, लेकिन इस बार शख्स अपने स्टंट को बखूबी पूरा करता है। अपनी कोशिशों में कामयाब होकर शख्स इस बार बहुत ही खूबसूरती से स्टंट को उसके अंजाम तक ले जाता है। इसके साथ ही वीडियो में लिखा गया है कि कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। बड़ी चीजों के सफल होने में वक्त लग सकता है। आपको बस खुद की स्किल्स (Skills) को समय देने की जरूरत है। उसे निखारते रहिए, सफलता जरूर हाथ लगेगी।