लाइव टीवी

महज कुछ सेकेंड में 6 फीट के मगरमच्छ को चट कर गया दूसरा मगरमच्छ, देखें खौफनाक वीडियो

Updated Oct 05, 2021 | 13:10 IST

Crocodile Viral Video: यह वायरल वीडियो अमेरिका के साउथ कैरोलिना का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह भूखा मगरमच्छ छोटे मगरमच्छ का शिकार कर रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मगरमच्छ ने किया मगरमच्छ का शिकार
मुख्य बातें
  • एक मगरमच्छ ने किया दूसरे मगरमच्छ का शिकार
  • मगरमच्छ का अंदाज देख कांप गए लोग
  • 47 लाख से ज्यादा बार देखा गया ये वीडियो

सोशल मीडिया पर काफी हैरान करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ छह फीट के मगरमच्छ का खतरनाक तरीके से शिकार कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, मगरमच्छ ने जिस तरह से शिकार किया है उसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को चालीस लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। साथ ही काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो अमेरिका के साउथ कैरोलिना का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह भूखा मगरमच्छ छोटे मगरमच्छ का शिकार कर रहा है। देखकर ऐसा लगता है कि मगरमच्छ काफी भूखा है तभी तो वह चंद सेकेंड में 6 फीट के मगरमच्छ को दबोच लेता है। 24 सेकेंड के इस वीडियो में मगरमच्छ के आक्रमक रूप को देखकर लोग दंग हैं। तो आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

मगरमच्छ का खतरनाक अंदाज

ट्विटर पर इस खौफनाक वीडियो को  @Soper_TandC ने 1 अक्टूबर को शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे पेरेंट्स के बैकयार्ड में आज यह घटना घटी। 6 फीट का मगरमच्छ नाश्ता बन गया।' जिस तरह से एक मगरमच्छ दूसरे मगरमच्छ को लील कर जाता है उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 47 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, 47 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। तो इस खतरनाक वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।