लाइव टीवी

Viral: सुर्खियों में मूंछ वाली ये महिला, कहा- 'मुझे इस पर है गर्व', जानें क्या है पूरा मामला?

Woman flaunts her moustache Photo Goes Viral on Social Media
Updated Jul 27, 2022 | 11:07 IST

Mustache Woman Photos Viral: एक महिला अपनी मूंछों को लेकर इन दिनों चर्चा में है। आलम ये है कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Loading ...
Woman flaunts her moustache Photo Goes Viral on Social MediaWoman flaunts her moustache Photo Goes Viral on Social Media
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मूंछों वाली महिला
मुख्य बातें
  • अपनी मूंछों को लेकर चर्चा में है ये महिला
  • मूलरूप से केरले के कन्नूर की रहने वाली है महिला
  • महिला का कहना है कि उसे अपनी मूंछों पर गर्व है

Mustache Woman Photos Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई मामला जरूर छाया रहता है। इन दिनों एक मूंछ वाली महिला की जमकर चर्चा हो रही है। मूंछ वाली महिला सुनकर ही आपको झटका लगा होगा। लेकिन, यह सच है। इतना ही नहीं महिला को अपनी मूंछ पर काफी गर्व है। महिला का कहना है कि लोग मुझे कुछ भी कहे, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आलम ये है कि सोशल मिडिया पर महिला की तस्वीर जमकर वायरल (Viral Photo) हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

केरल के कन्नूर जिले की रहने वाली 35 वर्षीय इस महिला का नाम शायजा है। हाल ही में उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मूंछों (Mustache Woman Photo) को ताव देते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा मुझे अपनी मूंछे काफी पसंद है। दरअसल, शायजा का कहना है कि नाक के नीचे पहले हल्के बाल थे। उन्होंने बताया कि वो दूसरी महिलाओं की तरह आइब्रो बनाती हैं। लेकिन, होंठ के ऊपर के बाल को हटाने के बारे में कभी नहीं सोचा। परिणाम ये हुआ कि ये बाल मूंछ जैसे दिखने लगे। उन्होंने फैसला किया कि वो मूंछ को नहीं हटाएंगी और पुरुषों की तरह इसे रखेंगी। कई लोगों ने मूंछ को हटाने की सलाह दी, लेकिन उनका फैसला अडिग था। 

ये भी पढ़ें -  गजब: कभी भारत के पास था हाथी वाला हेलिकॉप्टर, ऐतिहासिक फोटो वायरल, जानें मामला

मूंछों वाली महिला

शायजा का कहना है कि मूंछें होने से मेरी सुंदरता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब लोग उनसे पूछते हैं कि आखिर आप मूंछें क्यों रखती हैं। तो शायजा बस इतना कहती है कि उन्हें मूंछें काफी पसंद हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, शायजा कई साल तक स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझती रही हैं। विगत 10 साल में उनकी 6 सर्जरी हुई है। फिलहाल, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग उनकी तस्वीर को शेयर कर रहे हैं।