लाइव टीवी

'मौत के कुएं' में स्टंट के दौरान गिरे दो बाइकर्स, फिर उनके ऊपर आ गिरी कार; VIDEO देख कांप जाएंगे

maut ka kuwan
Updated Jul 26, 2022 | 20:47 IST

Maut ka kuan accident: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेले में लोग ''मौत का कुआं' खेल देखने गए थे। इस कुएं में दो बाइकर्स और कार मैन स्टंट कर रहे थे। इसी बीच एक खतरनाक हादसा हो गया।

Loading ...
maut ka kuwanmaut ka kuwan
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मौत का कुआं
मुख्य बातें
  • मौत का कुआं खेल के दौरान भीषण हादसा
  • अचानक नीचे गिरे बाइक सवार
  • बाइक सवारों पर आकर गिरी कार

Maut ka kuan accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मेले में 'मौत का कुआं' खेल दिखाते समय दो बाइकर्स का खतरनाक तरीके से एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेले में लोग ''मौत का कुआं' खेल देखने गए थे। इस कुएं में दो बाइकर्स और कार मैन स्टंट कर रहे थे। इसी बीच एक खतरनाक हादसा हो गया।

अमरोहा जिले के उझारी कस्बे में पिछले कई दिनों से उर्स का मेला चल रहा है। इस मेले में 'मौत का कुआं' भी आया हुआ है। इसी मौत के कुएं में स्टंट के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौत के कुएं में दो बाइक सवार स्टंट दिखा रहे थे। उनके साथ एक कार भी स्टंट कर रही थी। वीडियो में देख सकते हैं कि तीनों बड़े आराम से मौत के कुएं की दीवार पर चल रहे थे। देखें खौफनाक वीडियो-

जमीन पर गिर जाती हैं बाइकें

इसी बीच न जाने क्या होता है कि बाइक सवारों का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद वह बाइक समेत जमीन पर आ गिरते हैं। आप देख सकते हैं कुएं के भीतर खड़े लोग जब तक उनको बचाने के लिए दौड़ते हैं, तब तक कार भी बाइक सवारों के ऊपर आकर गिर जाती है। अचानक हुए इस हादसे से चारों तरफ अफरा-तफरी फैल जाती है। एक तरह से वहां भगदड़ का माहौल पैदा हो जाता है। इस बीच 'मौत का कुआं' खेल देखने आए किसी शख्स ने इस हादसे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में दोनों बाइक सवारों को चोट के बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आप लोगों की चीख-पुकार सुन सकते हैं।