लाइव टीवी

जुड़वां बच्चा, लेकिन पिता अलग-अलग, अब मां ने उस रात को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Woman Gives Twins From Two Fathers
Updated Sep 08, 2022 | 16:06 IST

Ajab Gajab News: एक महिला ने जब जुड़वां बच्चे का डीएन टेस्ट करवाया तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। क्योंकि, दोनों बच्चे का पिता अलग-अलग है।

Loading ...
Woman Gives Twins From Two FathersWoman Gives Twins From Two Fathers
महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मुख्य बातें
  • पुर्तगाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया
  • एक महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया
  • जुड़वां बच्चे का पिता अलग-अलग

Ajab Gajab News: ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, लोगों की 'नींद' तक उड़ा देते हैं। पुर्तगाल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, एक महिला ने अपने जुड़वां को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिसपर किसी के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाए। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, गोयस राज्य के मिनेरोस शहर में एक महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, जब बच्चे 8 महीने के हुए तो महिला ने उनका डीएन टेस्ट करवाया। डएन टेस्ट का रिजल्ट का देखकर सबके होश उड़ गए। क्योंकि, जिस शख्स को दोनों का पिता माना जा रहा था वो एक ही बच्चे का पिता था। जबकि, दूसरा बच्चा किसी और का था। 19 साल की युवती का कहना है कि एक दिन उसने दो अलग-अलग पुरुष के साथ संबंध बनाए थे। हालांकि, दो अलग-अलग पुरुषों से एक साथ प्रेग्नेंट होना बहुत ही रेयर है।  

ये भी पढ़ें -  VIDEO: जिसे लोग समझ रहे थे महज एक पत्ता, सच्चाई जान उड़ गए दिमाग के परखच्चे

महिला ने किए चौंकाने वाले खुलासे

महिला ने बताया कि मुझे बाद में याद आया कि मैंने उसी दिन दूसरे शख्स के साथ भी संबंध बनाए थे। क्योंकि, उस शख्स का डीएन दूसरे बच्चे के डीएन से मैच कर गया। महिला ने कहा कि ये सच्चाई जानकर मैं भी चौंक गई। क्योंकि, दोनों बच्चे बिल्कुल एक ही तरह के दिखते हैं और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बर्थ सर्टिफिकेट पर दोनों बच्चों का पिता एक ही शख्स है। वे ही दोनों की देखभाल कर रहे हैं। एक शोधकर्ता का कहना है कि दुनिया में अब तक इस तरह के 20 ही मामले सामने आए हैं। जिनमें जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग हैं।