लाइव टीवी

Yoga Day 2022: पहाड़ से पठार तक...अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर माइनस डिग्री में जवानों ने किया योगाभ्यास

Updated Jun 21, 2022 | 12:34 IST |

Yoga Day 2022: आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। इसी कड़ी में ITBP के जवानों ने माइनस डिग्री में योगाभ्यास किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...

Yoga Day 2022: आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। योग दिवस को सभी लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। योग दिवस पर दुनियाभर से एक से एक मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ITBP जवानों का भी योगाभ्यास करते हुए वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ITBP के जवान सिक्किम में माइनस डिग्री में योग करते हुए नजर आ रहे हैं। जवानों का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जवानों की तारीफ भी कर रहे हैं। तो आप इस वीडियो में देखें जवानों का खास अंदाज।