लाइव टीवी

Varanasi: घर से भागे हुए प्रेमी युगल की हुई शादी, लड़की को बहन के घर छोड़कर भाग गया था युवक

Updated Sep 20, 2022 | 23:45 IST

Varanasi News: वाराणसी के पास के जिले आजमगढ़ में एक प्रेमी युगल कुछ दिन पहले घर से भाग गया था। कुछ दिन इधर-उधर भटकने के बाद लड़का युवती को उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ कर वहां से फरार हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों ने पंचायत में शादी के लिए सहमति दी और दोनों की शादी करा दी गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
प्रेमी युगल की परिवार की सहमति के साथ कराई गई शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • आजमगढ़ में एक प्रेमी युगल कुछ दिन पहले भाग गया था घर से
  • कुछ दिन इधर-उधर भटकने के बाद युवती को उसकी बहन के घर छोड़ कर फरार हुआ युवक
  • पंचायत करके दोनों परिवार ने लड़के-लड़की की शादी करने को हुए सहमति

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास के आजमगढ़ जिले में एक प्रेमी युगल कुछ दिन पहले घर से भाग गया था। कुछ दिन इधर-उधर भटकने के बाद लड़का युवती को उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ कर वहां से फरार हो गया। इसके बाद युवती ने कुछ ऐसा किया कि दोनों परिवारों को उनकी शादी करवानी पड़ गई। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर इस प्रेमी युगल की शादी दोनों परिवारों की सहमति से कराई गई।

दरअसल, एक पखवाड़ा पूर्व प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया था। प्रेमी युगल के वापस लौटने पर युवक लड़की को उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया था। लड़की ने लड़के के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दर्ज करा दी। जिससे दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई और प्रेमी युगल की शादी कराने का निर्णय लिया गया। 

मामा के घर रहता था युवक

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी युवक जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर वार्ड में मामा के घर पर रह कर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसका आर्यनगर वार्ड की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। 2 सितंबर को प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गए। प्रेमी युगल कुछ दिनों तक इधर-उधर रहे फिर किसी तरह दिल्ली पहुंच गए।

पंचायत में दोनों परिवरों की सहमति के साथ कराई गई शादी 

दोनों को रहने खाने की दिक्कत हुई तो दोनों 18 सितंबर को वापस आ गए। इसके बाद युवक ने लड़की को उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ दिया था। सोमवार को लड़की ने जीयनपुर कोतवाली में प्रेमी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया और दोनों परिवार पंचायत करके लड़के-लड़की की शादी करने को सहमत हो गए। इसके बाद शाम को ही प्राचीन शिवमंदिर पर दोनों का विवाह कराया गया।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।