लाइव टीवी

कौन हैं पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स, जिसे डोनाल्ड ट्रंप को देने पड़ेंगे 33 लाख, ये है वजह

Stormy Daniels
Updated Aug 23, 2020 | 22:10 IST

Porn Star Stormy Daniels: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को लगभग 33 लाख रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। यहां जानें स्टॉर्मी डेनियल्स के बारे में।

Loading ...
Stormy DanielsStormy Daniels
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स
मुख्य बातें
  • अदालत ने ट्रंप को स्टॉर्मी डेनियल्स को 44,100 डॉलर देने के आदेश दिए
  • डेनियल्स को उनकी कानूनी लड़ाई के लिए वकील के शुल्क के रूप में 44,100 डॉलर देने का आदेश
  • ट्रंप के निर्वाचित होने के बाद डेनियल्स ने समझौते को निष्प्रभावी करने के लिए मामला दायर किया

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को लगभग 33 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। कैलिफोर्निया की एक अदालत ने ट्रंप को डेनियल्स को उनकी कानूनी लड़ाई के लिए वकील के शुल्क के रूप में 44,100 डॉलर देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के ठीक 11 दिन पहले हुए समझौते पर डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ वाद जीत लिया है। समझौते के मुताबिक हारने वाले पक्ष को वकीलों का शुल्क अदा करना होगा।

पोर्न एक्ट्रेस ने दावा किया था कि 2006 और 2007 में डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका संबंध था और यौन संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए उन्हें बहुत से पैसे मिलते थे। डेनियल्स का दावा था कि ट्रंप के साथ अफेयर के बाद उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए और बकायदा इसके लिए एक समझौता किया गया था। ट्रंप के वकील की की तरफ से उन्हें करीब 96 लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया गया था। डेनियल्स ने इस करार को बाद में रद्द कर दिया। 6 मार्च 2018 को डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उन्होंने कहा कि कथित संबंध के संदर्भ में उसने जो गैर-प्रकटीकरण समझौता किया था, वह अमान्य था क्योंकि ट्रंप ने कभी भी व्यक्तिगत रूप से उस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। 


 

स्टॉर्मी के अनुसार, 2006 में उनकी ट्रंप से पहली बार मुलाकात हुई और इसके बाद ट्रंप उनसे काफी प्रभावित हुए। ट्रंप ने जब उन्हें एक होटल में डिनर के लिए बुलाया तो वह वहां गईं। इस दौरान ट्रंप ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप इस बात से इनकार करते रहे हैं। ट्रंप ने इन्हें निराधार और बेतुके आरोप बताया।

पैसे के लिए स्ट्रिपिंग करने लगी स्टॉर्मी डेनियल्स

41 साल की स्टॉर्मी डेनियल्स अमेरिकी पोर्न स्टार, स्ट्रिपर, राइटर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई उद्योग पुरस्कार जीते हैं, और नाइटमूव्स, AVN और XRCO हॉल ऑफ फेम की मेंमर हैं। स्टॉर्मी ने 1997 में बैटन रूज में स्कॉटलैंडविल मैग्नेट हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की और पत्रकार बनने का विचार किया। डेनियल्स ने कहा कि वह एक औसत, निम्न आय वाले घर से आई थी। वह बिना बिजली वाले घर में रहीं। एक स्ट्रिपर के रूप में डेनियल्स का पहला अनुभव तब हुआ जब वह 17 साल की थी। वह पैसे के लिए स्ट्रिपिंग करने लगी।