लाइव टीवी
  • Hindi News
  • World News
  • Historical figures reassessed worldwide after George Floyd’s death see pictures

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ऐतिहासिक स्मारकों पर हमला, निशाने पर 'दासता के प्रतीक' [PHOTOS]

Updated Jun 12, 2020 | 12:10 IST |

George Floyd News: अमेरिका में एक अश्‍वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस यातना से मौत के बाद दुनियाभर में दासता के प्रतीकों को हटाने के अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कई जगह प्रतिमाएं तोड़ दी गई हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: AP

अमेरिका में अश्‍वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में दासता के प्रतीकों को हटाने के अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इस क्रम में कई ऐतिहासिक इमारतों को भी निशाना बनाया जार हा है। सदियों से हो रहे नस्लीय भेदभाव व अन्‍याय के खिलाफ बोस्टन, न्यूयॉर्क, पेरिस, ब्रसेल्स, इंग्लैंड जैसे कई शहरों में ऐतिहासिक प्रतिमाओं को तोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। 

2/ 5
तस्वीर साभार: AP

इंग्लैंड के ब्रिस्टल में प्रदर्शनकारियों ने 17वीं सदी के व्यापारी एडवर्ड कोल्सटन की प्रतिमा उखाड़ दी। 

3/ 5
तस्वीर साभार: AP

अमेरिका में बुधवार रात को प्रदर्शनकारियों ने वर्जीनिया के प्रसिद्ध मॉन्यूमेंट ऐवेन्यू रिचमॉन्ड में जेफरसन डेविस की प्रतिमा तोड़ दी, जो यहां परिसंघीय राज्य के प्रमुख रहे थे। डेविस की प्रतिमा बुधवार करीब 11 बजे गिरा दी गई।

5/ 5
तस्वीर साभार: AP

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये प्रतिमाएं अनुचित रूप से उन लोगों का महिमामंडन करती हैं, जिन्होंने दास प्रथा को बनाए रखने के लिए विद्रोह का नेतृत्व किया था।

Chandrayaan 3