Akshara Singh Controversies: सिर्फ MMS कांड ही नहीं बल्कि कई विवादों से रहा अक्षरा का नाता, जानें पूरे मामले

Akshara Singh MMS Leaked: अक्षरा सिंह भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं जोकि अपनी फोटो-वीडियो, फिल्म और सॉन्ग को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक कथित एमएमएस लीक हो गया था। जिसे लेकर एक्ट्रेस इनदिनों खबरों में बनी हुई हैं। लेकिन सिर्फ एमएमएस ही नहीं बल्कि अक्षरा का नाम कई विवादों से जुड़ चुकाहै।

Akshara Singh Photo
Akshara Singh MMS and Other Controversies  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हाल ही में कथित एमएमएस हुआ था लीक
  • MMS लीक से लेकर पवन से ब्रेकअप तक कई विवादों से रहा अक्षरा का नाता
  • रितेश पांडे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अक्षरा ने दर्ज कराई थी शिकायत

Akshara Singh MMS and Other Controversies: अक्षरा सिंह भोजपुरी की सफल और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। उन्हें भोजपुरी की बॉस लेडी के नाम से जाना जाता है। वह भोजपुरी सिनेमा में सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। अक्षरा ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी चर्चा सिर्फ भोजपुरी तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्हें देशभर में लोग पसंद करते हैं और वह लाखों-करोड़ों लोगों की की फेवरेट हैं। अब ऐसे में जाहिर है कि अक्षरा से जुड़ी बातें भी उनकी हीं तरह खूब मशहूर होंगी। हाल ही में अक्षरा का एक कथित एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर चारों ओर खूब चर्चा है और हंगामा भी मचा हुआ है।

एमएमएस वीडियो के बाद अक्षरा सिंह का रिएक्शन सामने आया था। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे नहीं पता कि ये घटिया और चीप हरकत किसने की है। उन्होंने वीडियो देखने वालों से सवाल भी किया कि, क्या वीडियों में आपने मुझे देखा? अगर नहीं देखा तो ये अफवाह क्यों फैला रहे हैं? लेकिन आपको पता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जिसे लेकर अक्षरा खबरों में छाई हुई हैं। एमएमएस वीडियो के अलावा भी अक्षरा का नाता गई विवादों से जुड़ चुका है। जानते हैं अक्षरा से जुड़े विवादों के बारे में।

Also Read: Namrata Malla: पवन सिंह की आइटम गर्ल और खेसारी की पारो बनीं नम्रता मल्ला, जानें किसके साथ हिट रही जोड़ी

रितेश पांडे को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं एक्ट्रेस

अक्षरा सिंह और रितेश पांडे के बीच भी कुछ साल जमकर विवाद हुआ था। अक्षरा ने रितेश पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाने में थिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला काफी लंबा चला था और इसे लेकर एक्ट्रेस काफी दिनों तक सुर्खियों में रहीं।

पवन सिंह से ब्रेकअप

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का प्यार जगजाहिर है। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन जब दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ तो जमकर विवाद हुआ। ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाएं। अक्षरा ने कहा कि पवन किसी ओर से शादी करने के बाद भी उनसे संबंध रखना चाहते थे।

Also Read: Anara Gupta Sexy Dance Video: नहीं देखा होगा अनारा गुप्ता का ऐसा डांस, साड़ी पहन मटकाई कमर

जब अक्षरा ने पवन पर दर्ज कराई केस

अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराई थी। अक्षरा ने पवन पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए यह केस दर्ज कराया। हालांकि अब पवन और अक्षरा को लेकर विवाद भले ही ठंड़ा पड़ गया हो लेकिन दोनों के बीच तकरार अब भी है। दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं चाहते। लेकिन दोनों एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम कर चुके हैं। एक समय रील और रिलय लाइफ में पवन और अक्षरा की जोड़ी काफी रोमांटिक और हिच जोड़ी मानी जाती थी।

अगली खबर