7th Pay Commission: सरकार ने बढ़ाई हजारों कर्मचारियों की सैलरी, जानिए DA एरियर पर क्या है अपडेट

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Nov 17, 2022 | 14:39 IST

7th Pay Commission Latest News in Hindi: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार जनवरी 2023 में महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर 42 फीसदी कर सकती है।

7th Pay Commission
7th Pay Commission: सरकार ने बढ़ाई कर्मचारियों की सैलरी, DA एरियर पर ये है अपडेट (Source: iStock) 
मुख्य बातें
  • सरकार के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है।
  • महंगाई भत्ते पर महाराष्ट्र की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
  • सरकार की ओर से कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में बढ़ोतरी हुई है।

7th Pay Commission: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा कर दिया है। सरकार की ओर से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में छह फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है।

अब कितना होगा फायदा?
इसकी जानकारी एक टॉप अधिकारी ने दी। इस संदर्भ में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र की सरकार ने महंगाई भत्ते को मौजूदा 28 फीसदी से छह फीसदी बढ़ा दिया है। यानी अब कर्मचारियों को हर महीने 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। 

7th Pay Commission: आपको कितना मिलता है DA? ऐसे करें कैलकुलेट

संस्था पर पड़ेगा 15 करोड़ का बोझ
उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से डीए में बढ़ोतरी से राज्य के स्वामित्व वाली सार्वजनिक परिवहन संस्था पर हर महीने 15 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। इस मामले में संघ के नेता श्रीरंग बर्गे ने कहा कि वे इस फैसले से खुश हैं। यह निर्णय चार महीने से लंबित था।

डीए एरियर पर क्या है अपडेट?
आगे उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते ता बकाया (7th Pay Commission Arrear) भी मिलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अतीत में राज्य सरकार ने डीए एरियर (DA Arrear) का भुगतान नहीं किया है।

7th Pay Commission: अगले साल कितनी बढ़ेगी सैलरी? ये रही डिटेल

लंबे समय से हड़ताल पर थे कर्मचारी
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम में 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों का कार्यबल है। पिछले साल राज्य सरकार के साथ निगम के विलय सहित विभिन्न मांगों को लेकर MSRTC के कर्मचारी पांच महीने से भी ज्यादा समय तक हड़ताल पर रहे थे।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम 16,000 से भी ज्यादा बसों के बेड़े के साथ देश के सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले सार्वजनिक परिवहन उपक्रमों में से एक है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर