IPL 2021 के लिए सभी टीमों ने किस-किस खिलाड़ी को किया बाहर, एक जगह पर देखें सभी नाम

IPL 2021 All released players list: आईपीएल के 2021 सीजन के लिए सभी टीमों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। आइए जानते हैं कि किस टीम ने कितने और किन-किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

IPL 2021 Released players list
आईपीएल 2021 के लिए रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 के लिए टीमों की रिलीज लिस्ट जारी
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सर्वाधिक खिलाड़ियों को बाहर किया
  • आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले सभी टीमों की रिलीज लिस्ट

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 के लिए टीमों द्वारा उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है जिनको वो अब अपनी टीम में नहीं चाहते। कई टीमों में दिग्गज खिलाड़ियों को विदाई दे दी गई है। सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा हों या फिर चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह। कई दिग्गज अब आईपीएल 2021 के लिए होने वाली नीलामी में उपलब्ध रहेंगे।

सभी फ्रेंचाइजी ने अपने बजट को देखते हुए टीमों में छंटनी की है। कुछ ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया जबकि कुछ ने नीलामी की रणनीति को देखते हुए अपने फैसले लिए। इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 चरण के लिये नीलामी से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजी द्वारा जारी की गयी खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : (10 खिलाड़ी)

गुरकीरत सिंह मान, मोईन अली, पार्थिव पटेल (क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके), पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मौरिस, डेल स्टेन, इसुरू उडाना।

टीम के पास बची राशि : 35.70 करोड़ रूपये

चेन्नई सुपर किंग्स : (छह खिलाड़ी)

शेन वाटसन (संन्यास ले चुके), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह

बची हुई राशि : 22.90 करोड़ रूपये

राजस्थान रॉयल्स : (आठ खिलाड़ी)

स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरूण आरोन, टॉम कुरेन, अनिरूद्ध जोशी, शंशाक सिंह

बची हुई राशि : 34.85 करोड़ रूपये

दिल्ली कैपिटल्स : (छह खिलाड़ी)

मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय

बची हुई राशि : 12.8 करोड़ रूपये

सनराइजर्स हैदराबाद : (पांच खिलाड़ी)

बिली स्टैनलेक, फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप और वाई पृथ्वी राज

बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रूपये

किंग्स इलेवन पंजाब : (नौ खिलाड़ी)

ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन काट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करूण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह

बची हुई राशि : 53.2 करोड़ रूपये

मुंबई इंडियंस : (सात खिलाड़ी)

लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन, शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैकलेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय

बची हुई राशि : 15.35 करोड़ रूपये

कोलकाता नाइट राइडर्स : (छह खिलाड़ी)

निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने

बची हुई राशि : 10.85 करोड़ रूपये।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर