IPL Auction: अब ये हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

Five most expensive players of IPL: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस बन चुके हैं। आइए जानते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के 5 खिलाड़ी।

Chris Morris
क्रिस मॉरिस (BCCI)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 की नीलामी - सबसे महंगे खिलाड़ी
  • क्रिस मॉरिस बने आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर
  • इंडियन प्रीमियर लीग के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 की नीलामी में गुरुवार को खिलाड़ियों की बिक्री हुई। इस दौरान आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी मिल गया। राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस (Chris Morris) को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। जिसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिनको 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के अलावा न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन भी खूब महंगे बिके। उन्होंने फरवरी 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और पहले ही मैच में हीरो बने थे। अब शानदार प्रदर्शन का उन्हें तोहफा मिल गया है।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

1. क्रिस मौरिस (द. अफ्रीका) - 2021- राजस्थान रायल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

2. युवराज सिंह (भारत) - 2015- दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा

3. पैट कमिंस (आस्ट्रेलिया)- 2020- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था

4. काइल जेमिसन (न्यूजीलैंड)-2021-रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा

5. गौतम गंभीर (भारत)- 2011- कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.90 करोड़ रुपए में खरीदा था

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर