इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को थी काफी उम्मीदें, लेकिन पिछली आईपीएल नीलामी में नहीं मिला खरीदार

Indian Premier League auction: पिछली आईपीएल नीलामी में कई ऐसे मशहूर खिलाड़ी थे, जिन्हें खरीदार नहीं मिला। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर्स के नाम भी शामिल थे।

Stuart Binny
स्टुअर्स बिन्नी  |  तस्वीर साभार: Twitter

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को नीलामी होगी। इस मर्तबा मिनी ऑक्शन है, जिसमें कुल 61 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। ऑक्शन में 292 खिलाड़ी उतरेंगे। इनमें घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तक शामिल हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी नीलामी में बिक ही जाएं। कई बार देखा गया है कि जाने-माने क्रिकेटर्स  को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में काफी उम्मीदें थी, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। 

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट टीम की 'नई दीवार' माने जाते हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारतीय को मुश्किल हालतों से निकाला है। हालांकि, 30 आईपीएल मैच खेल चुके पुजारा को पिछली नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ नहीं जोड़ा था। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। 

हनुमा विहारी

हनुमा विहारी ने साल 2018 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 1 शतक और 4 शतक लगाए हैं। हनुमा ने अब तक 24 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। उन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में बिकने की उम्मीद थी, लेकिन अनसोल्ड रह गए। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। 

स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी ने भारत की ओर से 14 वनडे, 6 टेस्ट और 3 टी20 अंतरराष्ट्री मैच खेले हैं। वह साथ ही 95 आईपीएल मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं। उन्हें पिछली नीलामी में बतौर ऑलाउंडर किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने की आशा थी, जो पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखा था। 

मनोज तिवारी

भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी20 अंतरराष्ट्री खेलने वाले मनोज तिवारी कभी आईपीएल के सबसे पसंदीद क्रिकेटर्स में शुमार होते थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे उनकी धार कम होती चली गई। 98 आईपीएल मुकाबले खेल चुके मनोज आईपीएल 2020 नीलामी में नहीं बिक पाए थे। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।

यूसुफ पठान

यूसुफ पठान किसी दौर में आईपीएल में जलवा हुआ करता था। उन्होंने अपने दम पर कई मैचों का पासा पलटा। हालांकि, पिछली आईपीएल नीलामी में उन्हें सभी फ्रेंचाइजी ने नजरअंदाज कर दिया। 174 आईपीएल मुकाबले खेलने वाले यूसुफ का बेस प्राइज एक करोड़ रुपए थे। बता दें कि यूसुफ भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 अंतरराष्ट्र मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर