MS Dhoni Bikes: एमएस धोनी के पास है दमदार बाइक्स का कलेक्शन, जानिए सबसे पहले कौन सी खरीदी?

MS Dhoni's motorcycles collection: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के काफी शौकीन हैं। उनके पास बाइक का दमदार कलेक्शन है। आइए जानते हैं उनके इस खजाने में क्या कुछ है।

MS Dhoni's hellcat bike
MS Dhoni's hellcat bike  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आज करोड़ों क्रिकेट फैंस मना रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी का 40वां दिन
  • पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हैं बाइक्स के शौकीन
  • धोनी के पास है मोटरसाइकिल्स का दमदार कलेक्शन, एक से एक ब्रांड की बाइक मौजूद

आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। धोनी ने ना सिर्फ बतौर कप्‍तान खुद को साबित किया बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ मैच फिनिशर के रूप में जाने गए। अपनी अलग बल्लेबाजी स्टाइल के लिए चर्चित रहे धोनी कारों और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। आइए आपको जन्मदिन पर उनकी कुछ खास बाइक्स के बारे में बताते हैं।

धोनी ने सबसे पहले ये बाइक खरीदी

धोनी के पास दमदार बाइक्स का कलेक्शन है। उनके गैरेज में पुराने जमाने की बाइक से लेकर हाइपरस्पोर्ट बाइक्स तक हैं। धोनी की सबसे पहली बाइक 'राजदूत' थी। बताया जाता है कि इस बाइक को धोनी ने तकरीबन 4,500 रुपए में खरीदा था। धोनी ने कई साल पहले ट्विटर पर इस बाइक की फोटो शेयर की थी। उन्होंने साथ ही लिखा, 'मेरी पहली बाइक।'

कावासाकी निंजा एच2

कावासाकी निंजा एच2 धोनी की पसंदीदा बाइक्स में से एक है। वह भारत में निंजा एच2 के शुरुआती मालिकों से हैं। धोनी समय मिलने पर इसकी राइड का आनंद लेते हैं। उन्हें कई मौकों पर इस बाइक के साथ स्पॉट भी किया गया है। इस बाइक में 998 सीसी, चार-सिलिंडर, सुपरचार्ज्ड इंजन है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

हार्ले-डेविडसन फैट बॉय

कावासाकी के अलावा धोनी हार्ले-डेविडसन बाइक्स के भी बड़े फैन हैं। उनके पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय जैसी जबरदस्त बाइक है। धोनी को को इसपर भी सफर करते हुए देखा गया है।  इसमें 1,690cc का इंजन है, जो 132 Bhp की पावर जेनरेट करता है।

कॉन्फेडरेट हेलकैट X132

धोनी के पास एक बेहद खास बाइक है, जिसका नाम कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 है। यह धोनी के गैरेज में खड़ी सबसे महंगी बाइक्स में से एक है। इस बाकइ की कीमत करीब 30 लाख रुपए है। 2.2 लीटर का इसका ताकतवर वी-ट्विन मोटर 132 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।    


 

डुकाटी 1098

धोनी के गैरेज में डुकाटी 1098 भी है। यह बाइक बहुत लिमिटेड पीरियर के लिए बेची गई थी और धोनी ने इसे खरीदने कार मौका नहीं छोड़ा। इस मे बाइक में 1098 सीसी का इंजन लगा है जो 160 पीएस की पावर देता है। इनके अलावा भी धोनी के पास कई और बाइक हैं, जिनमें विंटेज बुलेट बीसीए गोल्डस्टार, रॉयल एनफील्ड माचिस्मो, कावासाकी ZX14R, यामाहा FZ-1, सुजुकी शोगुन, यामाहा आरडी350, यामाहा YZF 600R, हार्ले-डेविडसन आयरन 883 शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर