रिया के बारे में बहुत पहले ट्वीट कर चुके हैं जोफ्रा आर्चर, फैंस ने दिए लोट-पोट कर देने वाले रिएक्‍शंस

Jofra Archer's tweet on Rhea: जोफ्रा आर्चर का एक ट्वीट वायरल हुआ, जिसने हर किसी को बात करने पर मजबूर किया है। यह ट्वीट रिया के संबंध में हैं। रिया चक्रवर्ती इस समय सबसे ज्‍यादा चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

jofra archer tweet on rhea
जोफ्रा आर्चर का रिया पर ट्वीट 
मुख्य बातें
  • जोफ्रा आर्चर का रिया पर ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया रहा
  • जोफ्रा आर्चर के पुराने ट्वीट पर फैंस ने मजेदार रिएक्‍शंस दिए
  • रिया चक्रवर्ती इस समय सुशांत सिंह राजपूत मामले में कथित रूप से प्रमुख आरोपी हैं

नई दिल्‍ली: इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ट्विटर पर सबसे चहेते क्रिकेटर्स में से एक हैं। अभी या कभी, जोफ्रा आर्चर के पुराने ट्वीट सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और इन्‍हें वायरल होने में समय नहीं लगता। बहरहाल, यह कहना गलत नहीं होगा कि हर एक ट्वीट भविष्‍य को लेकर होता है। फैंस हमेशा आर्चर के पुराने ट्वीट को दुनिया में सबसे प्रमुख मामले से जोड़ना नहीं छोड़ते। हाल ही में जोफ्रा आर्चर का एक ट्वीट वायरल हुआ, जिसने हर किसी को बात करने पर मजबूर किया है। यह ट्वीट रिया के संबंध में हैं।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस समय सबसे ज्‍यादा चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हालांकि, वह काफी गलत कारणों से सुर्खियों में हैं। रिया को दिवंगत बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में देखा जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने घर में मृत पाए गए थे। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट

आर्चर के ट्वीट पर दुनियाभर से फैंस बेहद मजेदार रिएक्‍शंस दे रहे हैं। यूजर्स खुद को इंग्लिश तेज गेंदबाज की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं, जो अपने पुराने ट्वीट्स से लोगों को आश्‍चर्यचकित करना नहीं भूलते।

देखिए फैंस के रिएक्‍शंस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर