'2021 में सभी सपने सच हो': खेल जगत ने नए साल पर इस तरह दी शुभकामनाएं

Happy New Year 2021: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स सुरेश रैना और हरभजन सिंह सहित खेल जगत की दिग्‍गज हस्तियों ने नए साल पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। जानिए किसने क्‍या रिएक्‍शन दिया।

suresh raina wih his daughter garcia
सुरेश रैना अपनी बेटी के साथ  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दिग्‍गज खिलाड़‍ियों ने 2021 के आने की खुशी में शुभकामनाएं दी
  • खिलाड़‍ियों ने उम्‍मीद जताई कि 2021 में सबकुछ अच्‍छा हो
  • 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया ने काफी बुरा समय देखा

नई दिल्‍ली: 2020 आखिरकार खत्‍म हुआ और अब उम्‍मीद जताई जा रही है कि 2021 में कुछ सकारात्‍मक हो। भारतीय खेल जगत ने भी अपने फैंस से इस साल कुछ बेहतर होने की उम्‍मीद जताते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सुरेश रैना, मनोज तिवारी, हरभजन सिंह सहित कई खिलाड़‍ियों ने नए साल की शुभकामनाएं दी। बीसीसीआई ने भी 2021 में कुछ बेहतर होने की कामना के साथ क्रिकेट फैंस को शुभकामनाएं दी।

2020 में कोरोना वायरस महामारी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट और जिंदगी को बेहाल करके रख दिया था। सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने कहा कि 2020 बहुत अलग था और काफी हद तक दुखी था। याद हो कि 15 अगस्‍त 2020 को एमएस धोनी के बाद सुरेश रैना ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया था। रैना के इस फैसले ने फैंस को काफी दुखी कर दिया था। 

साल 2020 को बस भूलना होगा

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी का खेल जगत पर गहरा प्रभाव पड़ा। महामारी के कारण कई खेल गतिविधियां ठप्‍प पड़ी रही। जो खेल आयोजन हुए, उसमें दर्शकों की जमकर कमी खली। महामारी के कारण भारतीय टीम भी दर्शकों के सामने एक भी मैच नहीं खेल सकी। अब बस 2020 को भूलने की जरूरत है ताकि 2021 में सबकुछ अच्‍छा हो और खेल गतिविधियां एक बार फिर पटरी पर लौट आएं।

खेल जगत ने इस तरह दी शुभकामनाएं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर