महिलाओं को वीडियो कॉल कर न्यूड हो जाता था सलमान, फोन से मिले कई वीडियो मैसेज

क्राइम
किशोर जोशी
Updated Oct 22, 2020 | 13:00 IST

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं के नंबर पर वीडियो कॉल करके न्यूड हो जाता था और उन्हें अश्लील वीडियो तथा मैसेज भेजता था।

26 year old salman held by Delhi police for sending obscene videos to woman
महिलाओं को वीडियो कॉल कर न्यूड हो जाता था सलमान, हुआ अरेस्ट 

नई दिल्ली:  कुछ दिन पहले सफदरजंग की रहने वाली एक लड़की को अचानक एक अनजाने नंबर से वीडियो कॉल आई और जैसे उसने कॉल रिसीव की तो सामने वाला शख्स न्यूड हो गया। लड़की ने तुरंत कॉल कट की और इसके बाद उसके नंबर पर वह शख्स लगातार अपने न्यूड वीडियो और फोटो भेजने लगा। परेशान पीड़िता ने कई बार उस शख्स को वीडियो कॉल भी किया लेकिन उसने उठाया नहीं। परेशान लड़की ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 26 साल के सलमान को गिरफ्तार किया है जो पूर्वोत्तर की रहने वाली एक लड़की को लगातार इस तरह से वीडियो कॉल करके परेशान कर रहा था। नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, पुलिस जांच में कई खुलासे हुए हैं जिसमें पता चला है कि आरोपी सलमान इस तरह की हरकत और भी करीब 30 महिलाओं के साथ कर चुका है। 

ऐसे आया पकड़ में
पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि जिस नंबर से कॉल की जा रही है वो राजस्थान के कोटा का है। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई और जिसके नाम पर सिम थी उससे पूछताछ की गई। शख्स ने बताया की उसके नाम का नंबर उसका दोस्त सलमान यूज कर रहा है जो रोहतक में था। पुलिस ने इसके बाद रोहतक पहुंचकर सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलमान ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह अनजान लड़कियों को इस तरह की वीडियो कॉल करते रहा है। 

पुलिस फिलहाल सलमान की पीड़ित महिलाओं से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। इसी तरह के एक मामले में नोएडा में भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक किसी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर है जबकि दूसरा कंपनी में हेल्पर है।
 

अगली खबर