60 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत, 3 साल की बच्ची को घर ले जाकर की ये हरकत

राजधानी दिल्ली में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शख्स के एक तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के घर के पड़ोस में रहता था।

Old man raped daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर 
मुख्य बातें
  • 3 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया यौन उत्पीड़न
  • शर्मनाक हरकत देख शख्स ने बच्ची के माता पिता को दी जानकारी
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: एक बुजुर्ग के बच्ची को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाने का एक मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है। जहां एक 60 साल के शख्स ने महज 3 साल की मासूम को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में तीन साल की एक बच्ची को उसके पड़ोसी ने उसके घर में कथित रूप से छेड़छाड़ की। घटना गुरुवार शाम को हुई, उन्होंने कहा कि पीड़ित आरोपी को जानती है।

60 वर्षीय शख्स कथित रूप से लड़की को अपने घर ले गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब आरोपी शर्मनाक हरकत करने की कोशिश कर रहा था, तो एक अन्य व्यक्ति का ध्यान इस पर गया और उसने लड़की के माता-पिता को सतर्क किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और POCSO व भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की को एक अस्पताल में ले जाया गया जहां एक मेडिकल जांच की गई। पीड़ित की हालत को स्थिर बताया गया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को दबोच लिया गया है।

80 साल के शख्स ने 8 साल की मासूम से किया रेप: इससे पहले पूर्वी दिल्ली में बीते साल दिसंबर 2019 में एक 80 साल के शख्स के 8 साल की बच्ची को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाने की घटना भी सामने आ चुकी है। विनोद नगर इलाके में आरोपी के घर में पीड़िता और अपने माता पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी।

आरोपी ने पीड़िता को अचानक कमरे में बंद करके उसका यौन उत्पीड़न किया और साथ ही किसी से घटना के बारे में न बताने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता और उसके माता- पिता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

अगली खबर