Chitrakoot: रेप नहीं कर पाया तो चबा डाला महिला का कान, हैवानियत पर उतरा युवक

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला से रेप की कोशिश की। असफल रहने पर युवक ने महिला का कान काट दिया।

Man chewed the woman's ear and tried to rape in Chitrakoot UP
रेप नहीं कर पाया तो युवक ने चबा डाला महिला का कान 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में युवक ने तार-तार किया रिश्ता
  • महिला का रेप करने की असफल कोशिश के बाद चबा डाला पीड़िता का कान
  • पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया केस

चित्रकूट:  यूपी के चित्रकूट से रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार महिला का बलात्काकर करने की कोशिश की और जब वह अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं हो पयातो उसने महिला का कान दांत से काट डाला। आरोपी विधवा महिला के पड़ोस में ही रहता है और रिश्तेदारी में भी आता है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थरों से भी वार किए जिसके बाद महिला घायल होकर वहीं गिर पड़ी और युवक फरार हो गया।

महिला का रिश्तेदार है युवक
खबर के मुताबिक आरोपी अशोक पटेल, भी विधवा महिला के पड़ोस में ही रहता है और वह पिछले एक साल से लगातार महिला को कभी घर आकर तो कभी फोन पर परेशान करता था। चूंकि महिला की आरोपी युवक के परिवार से रिश्तेदारी थी तो वह शिकायत करने से बचती रही, बस यही महिला को भारी पड़ गया और आरोपी के हौंसले बढते चले गए। वह जब चाहे तब महिला को फोन कर भी परेशान करते रहता था।

चबा डाला कान
बुधवार रात को आरोपी जबरन महिला के घर में घुस आया है जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान महिला ने जमकर विरोध किया तो आरोपी बौखला गया और महिला की पिटाई करते हुए उसका एक कान भी चबा डाला जिससे महिला लहलुहान हो गई। इसके बाद भी हैवानियत पर उतरा आरोपी अशोक पटेल महिला पर पत्थरों से हमला करने लगा। महिला के शरीर पर कई चोटें आई हैं।

पुलिस बोली पहले से है संबंध

जैसे ही पड़ोसियों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने महिला का हाल जाना और अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो आरोपी और महिला का पहले से संबंध रहा है और बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और नौबती मारपीट तक पहुंच गई।

अगली खबर