Delhi Crime:दिल्ली पुलिस के एक SI को दो महिलाओं ने थाने में पीटा, तोड़ दिया मोबाइल, जमकर काटा हंगामा

क्राइम
भाषा
Updated Mar 05, 2022 | 23:25 IST

ruckus in delhi police station:दिल्ली में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने और थाने में हंगामा करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं।

DELHI POLICE
दिल्ली पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो) 

नयी दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित रोहिणी के एक पुलिस थाने में एक ही व्यक्ति से विवाहित होने का दावा करने वाली दो महिलाओं ने एक उप निरीक्षक (SI) के साथ कथित रूप से मारपीट की और दूसरे एसआई का मोबाइल फोन तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना शुक्रवार शाम की है और इस संबंध में अल्का और हेमलता को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि एक मामले की जांच के सिलसिले में महेश बरवा नाम के एक व्यक्ति को दक्षिण रोहिणी थाना ले जाया गया था। बाद में उसे, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली का उत्तरी जिला, अंधाधुंध गोलीबारी के बीच दो शार्पशूटर गिरफ्तार

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने बताया कि इसके बाद बरवा की पत्नी होने का दावा करते हुए अल्का और हेमलता, दोनों थाने पहुंचीं और उसकी रिहाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं ने पुलिस उप निरीक्षक के साथ मारपीट की।

SI ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया

तयाल ने बताया कि जब एक अन्य एसआई ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दोनों महिलाओं ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

अगली खबर