महिला ने पांचवी बच्ची को जन्म दिया तो पति ने फोन पर दे दिया तलाक, केस दर्ज

क्राइम
Updated Oct 20, 2019 | 08:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Up News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने पांचवी बार लड़की जन्म दिया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

woman given triple talaq by her husband
ट्रिपल तलाक मामला  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • यूपी के संभल से तीन तलाक से जुड़ा हैरान करने वाला मामला आया सामने
  • महिला ने लगातार पांचवी बार बेटी को जन्म दिया तो पति ने दया तलाक
  • मुस्लिम महिला अधिकार व सुरक्षा कानून के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने पांचवी बार लड़की को जन्म दिया था। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में उस शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला फिलहाल अपने माता-पिता के घर रह रही है। काफी दिनों पहले ही उसके ससुराल वालों से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया था जिसके बाद वह अपने मायके मेंरहना शुरू कर दी थी। यहां पर उस महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। महिला ने बताया कि मैंने कामिल से 11 साल पहले शादी की थी।

मेरे चार लड़कियां हैं। 11 अक्टूबर को मैंने पांचवीं लड़की जन्म दिया। जब मेरे पति को इसके बारे में खबर लगी तो उसने मुझे फोन पर ही तलाक दे दिया। उसने मुझे फोन किया और मुझे तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

संभल एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि एक महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया जिसकी शिकायत पीड़िता ने दर्ज कराई है। इस संबंध में आईपीसी की धारा 147, 452, 323 और 504 और मुस्लिम महिला सुरक्षा व अधिकार कानून के तहत आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं। 

अगली खबर