Sakinaka Rape Case: पीड़िता की अस्पताल में मौत, दर‍िंदे ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट में डाली थी रॉड

क्राइम
किशोर जोशी
Updated Sep 11, 2021 | 12:52 IST

Sakinaka Rape Case Victim Died: मुंबई के साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला का रेप कर उसी बेरहमी से पिटाई की गई। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की अब मौत हो गई है।

Sakinaka rape case victim died during the treatment at a city hospital in Mumbai
Sakinaka Rape Case: रेप पीड़िता की अस्पताल में हुई मौत 
मुख्य बातें
  • मुंबई: साकीनाका रेप केस की पीड़िता की अस्पताल में हुई मौत
  • मुंबई के राजावाडी अस्पताल में कराया गया था पीड़िता को भर्ती
  • आरोपी ने रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी रॉड

मुंबई: मुंबई के साकीनाका (Sakinaka Rape Case) इलाके में 34 वर्षीय महिला के साथ न केवल रेप किया गया बल्कि रेप के बाद निर्दयता से उसकी पिटाई की गई और पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई। पुलिस को पीड़िता साकी नाका क्षेत्र के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी मिली थी। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया है। यह घटना 2012 में दिल्ली में हुए 'निर्भया' कांड की याद दिलाती है। घटना का एक अहम सीसीटीवी सामने आया है।

आरोपी गिरफ्तार, निजी अंग में डाली रॉड

 30 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में मोहन चौहान नाम के एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी बड़ी ही बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है।

(आरोपी मोहन चौहान)

निर्भया केस की याद हुई ताजा

 पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। महिला के साथ ना केवल बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला भी किया गया। इस घटना ने दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए गैंगरेप की याद ताजा कर दी। जब एक युवती - जिसे बाद में 'निर्भया' कहा गया - के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

अगली खबर