दिल्ली चुनाव 2020 के नतीजे : शानदार जीत के बाद बजरंगबली के दर पर केजरीवाल

Delhi Chunav Result 2020 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। पार्टी ने 63 सीटों पर बढ़त बना ली है।

Delhi Chunav Natije 2020 LIVE, Delhi Vidhan Sabha Result, AAP 53, BJP 17 AAP nears victory
Delhi Chunav Result 2020 : दिल्ली विस चुनावों के लिए आठ फरवरी को हुई वोटिंग। 
मुख्य बातें
  • दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार, फिर मुख्यमंत्री बनेंग केजरीवाल
  • कांग्रेस की 67 सीटों पर जब्त हुई जमानत, सिसोदिया बोले- यह जीत सरकार द्वारा किए गए कामों पर मुहर है
  • इस बार दिल्ली विधानसभा का मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत कम रहा


5.45 PM : शानदार जीते के बाद अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। साथ में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी थी। मनीष सिसोदिया भी नजर आए।

5.40 PM : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद सुशील गुप्ता ने दिल्ली पोल 2020 में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए संसद परिसर में मिठाई बांटी। AAP नेता संजय सिंह कहते हैं, दिल्ली के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव काम और विकास के आधार पर जीते जा सकते हैं।

 

05. 15 PM: कांग्रेस के दिल्ली चुनाव में प्रदर्शन पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित: शीला जी की जो विरासत थी, उसको पिछले 6-7 साल में कांग्रेस ने ​अपनी विरासत नहीं माना। हम अपने काम से शर्मशार होते रहे, तो फिर कोई दूसरा कैसे मानेगा। दिल्ली में जो हैं​डलिंग थी, वो माशा अल्लाह रही।

 

 

05. 00 PM: हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 32 प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार 38 प्रतिशत मिले हैं। कार्यकर्ताओं को भी हमारी तरह विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हमने ट्रेंड देखा है कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत हो रही है। यहां सिर्फ दो दलों की टक्कर होती है। यहां से कांग्रेस लगभग लुप्तप्राय हो गई हैः मनोज तिवारी

04. 45 PM: मनोज तिवारी बोले- मैं अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उन्हें साधुवाद देता हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश सर माथे रखते हुए मैं अरविंद केजरीवाल जी को बधाई देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद कि वो दिल्ली की आंकाक्षओं को पूरा करते हुए उनकी उम्मीदों को पूरा करेंगे। हमारी अपेक्षाएं खरी नहीं उतरी हम उसकी समीक्षा करेंगे। लगभग-लगभग दिल्ली का काउंटिग समाप्ति की तरफ है। बीजेपी को 7 सीटें मिली हैं। अब तो कभी-कभी ऐसा होता ही कि जब आपके पक्ष में निर्णय ना हो तो निराशा भी होती है लेकिन यही समय धैर्य का भी होता है। मैं कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि निराश नहीं होना है।

 

 

04.25  PM:  महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे बोले: चुनावी मुद्दों को छोड़कर, वादों को पूरा करने के लिए हर किसी को काम करना चाहिए। हमें उस स्तर की राजनीति करनी चाहिए जो दिल्ली में हुई। मैं निर्भीक रूप से निर्णायक जनादेश देने के लिए दिल्ली को बधाई देता हूं। मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं।

जानिए सभी 70 सीटों का हाल-

 

 

04. 35 PM: हरि नगर विधानसभा से बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हराने के बाद बोली AAP उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लों: दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल में विश्वास जताया है। उनके काम, ईमानदारी और निष्ठा के ऊपर विश्वास जताया है। पूरी दिल्ली ने एकमत होकर उन्हे जितवाया है। मुझे लगता है-'शाम तक कहीं 70 की 70 सीटें AAP को न आ जाएं।'

04.10  PM: आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीतने के बाद बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए। मनीष सिसोदिया ने कड़े मुकाबले में बीजेपी के रवि नेगी को हराया।

 

 

03.50  PM: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी की हार के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं श्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूँ। भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे है। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद।'

03.35 PM: प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल बोले- आपने तो गजब कर दिया। दिल्ली ने तीसरी बार बेटे पर भरोसा किया।  ये मेरी नहीं दिल्ली वालों की जीत है। ये भारत माता की जीत है और हनुमान जी ने कृपा बरसाई। इस चुनाव में साफ हुआ कि जो काम करेगा जनता उसे चुनेगी। आप के सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत शुक्रिया। हमें अगले पांच साल बहुत मेहनत करनी है।

03. 25 PM: आम आदमी पार्टी लगातार अपनी बढ़त को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। फिलहाल आप 63 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है। जीत के बाद आप के गोपाल राय ने कहा कि सिर्फ दिल्ली तक बात नहीं सिमटेगी।

03. 15 PM: आम आदमी पार्टी पार्टी मुख्यालय से कनॉट पैलेस के हनुमान मंदिर तक निकालेगी रोड-शो। खुली जीप में सवार होकर रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

03. 05 PM:  राजेंद्र नगर से AAP के विजयी उम्मीदवार राघव चड्ढा बोले: दिल्ली के लोगों ने साबित कर दिया है कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त हैं। वह राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहे हैं, वह जो काम कर रहे हैं वह देशभक्ति का निर्माण करता है। बीजेपी जो कर रही है वह देशभक्ति नहीं है

 

 

03. 00 PM: मनीष सिसोदिया: मुझे पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से फिर से विधायक बनने की खुशी है। बीजेपी ने नफ़रत की राजनीति करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार चुनी जो लोगों के लिए काम करती है। पूरे दिल्ली में शिक्षा पर काम हुआ है मुझे लगता है कि देश में पहली बार शिक्षा की जीत हुई है।

 

 

02. 50 PM:  BJP नेता कपिल मिश्रा बोले- मैं अरविंद केजरीवाल और AAP को बधाई देता हूं, आज जीतने वालों का दिन और उनको बधाई देने का दिन है। और ये स्वीकार करने का दिन है कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव को लगातार पांचवीं बार हार चुके हैं।तो कहीं न कहीं जनता की ऐसी  अपेक्षा है जो हम पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

02. 45 PM : पटपड़गंज सीट से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत दर्ज की। वहीं राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी के राघव चढ्ढा चुनाव जीत गए हैं। इसके अलावा मटिल महल से आप के शोएब इकबाल, कालकाजी से आतिशी और कृष्णान नगर से आप के एके बग्गा ने दर्ज की  जीत।

02. 40 PM : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए कहा, 'जीत की हैट्रिक लगाने पर अरविंद केजरीवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। दिल्ली की जनता ने एक बार फिर विकास एवं प्रेम को अपनाकर नफ़रत और द्वेष की राजनीति को परास्त करने का कार्य किया है।'

 

 

02. 30 PM : तेरहवें राउंड की मतगणना के बाद पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया 3129 वोटों से आगे चल रहे हैं। फिलहाल आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 8 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

02. 20 PM : बीजेपी की बढ़त लगातार कम हो रही है। 60 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है वहीं महज 10 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट पर 12वं राउंड की मतगणना के बाद बनाई बढ़त

02. 10 PM : भाजपा सांसद परवेश वर्मा बोले: मैं परिणाम स्वीकार करता हूं। हम कड़ी मेहनत करेंगे और अगले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन देंगे। अगर यह चुनाव शिक्षा और विकास पर होता, तो शिक्षा मंत्री (मनीष सिसोदिया) पीछे नहीं होते।

 

 

02. 00 PM : ओखला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान बोले- दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी और अमित शाह जी को करंट लगाने का काम किया है। ये काम की जीत हुई है और नफरत की हार। मैंने नहीं जनता ने रिकॉर्ड तोड़ा है।01. 50 PM : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की और भाजपा एवं आम आदमी पार्टी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘जनता ने अपना जनादेश दे दिया। जनादेश कांग्रेस के विरूद्ध भी दिया है। हम कांग्रेस और डीपीसीसी की तरफ से इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं।’

01. 10 PM : पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा। राघव राजेंद्र नगर सीट से चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने बीजेपी के आरपी सिंह को बड़े अंतर से शिकस्त दी।

01. 15 PM : पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद, गौतम गंभीर बोले: हम दिल्ली के नतीजों को स्वीकार करते हैं। अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई देते हैं। हमने पूरी कोशिश की लेकिन, शायद, हम राज्य के लोगों को समझा नहीं सके। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री काल में दिल्ली का विकास होगा।

 

 

01. 10 PM : अल्का लांबा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं परिणाम स्वीकार करती हूँ, पर हार नहीं, हिन्दू-मुस्लिम वोटों का पूरी तरह से ध्रुवीकरण किया गया। कॉंग्रेस पार्टी को अब नए चेहरों के साथ एक नई लड़ाई और दिल्ली की जनता के लिए एक लंबे संघर्ष के लिए तैयार होना पड़ेगा। आज लड़ेंगे तो कल जीतेंगे भी।'

01. 00 PM : फिलहाल बीजेपी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी के कई दिग्गज उम्मीदवार हार की कगार पर पहुंच गए हैं। 

12. 45 PM : रोहिणी से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने फिर 2 हजार वोटों से बढ़त बनाई। कालकाजी सीट से आतिशी ने बनाई 150 से ज्यादा वोटों की बढ़त। पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया 800 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

12. 30 PM : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले- दिल्ली की जनता ने बता दिया कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के परिवार का बेटा अरविंद केजरीवाल है और उसे कोई हरा नहीं सकता है। लोगों ने बता दिया कि उनके बेटे के साथ अमित शाह और पूरी कैबिनेट, 300 सांसद, 5 मुख्यमंत्री, सारा पैसा, ताकत लगा दी लेकिन दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को प्रचंड बहुमत दिलाया। पूरे देश को संदेश दिया कि काम और मुद्दों की राजनीति होगी।

12. 23 PM : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले- हमें पहले से ही इसका पता था। सवाल ये है कि बीजेपी के साथ क्या हुआ जो बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। 

 

 

12. 15 PM : ममता बनर्जी बोलीं- इस समय महत्वपूर्ण मुद्दा अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, उद्योग है। वे केवल प्रतिशोध कर रहे हैं और झूठे प्रचार तथा कट्टरपंथी संगठनों के माध्यम से नफरत की राजनीति फैला रहे हैं। सीएए को लोगों द्वारा खारिज कर दिया जाएगा। ये चुनाव में काम नहीं करेंगे। सिर्फ विकास का सवाल चुनाव में काम आएगा।

12. 10 PM : जिन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है उनमें करावल नगर, विश्वास नगर, मुस्तफाबाद, रोहताश नगर, पटपड़गंज, घोंडा, ओखला, , कृष्णा नगर की सीटें शामिल हैं। ये सभी सीटें जमुना पार की है।  फिलहाल बीजेपी 12 और आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है।

12. 00 PM : जेडीयू के बर्खास्त नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, 'भारत की आत्मा की रक्षा के लिए खड़े होने के लिए दिल्ली का धन्यवाद!' आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की कंपनी ने ही दिल्ली चुनाव के दौरान केजरीवाल के चुनावी अभियान की कमान संभाली थी।

11. 50 AM : दिल्ली में आप की प्रचंड जीत की तरफ बढ़ने पर आम आदमी पार्टी के मुंबई के कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न। वहीं दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय पर जश्न की तैयारी चल रही है।

11. 38 AM : कई सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है जिनमें कालकाजी, मॉडल टाउन, हरिनगर, शाहदरा, रोहताश नगर जैसी सीटें शामिल हैं। फिलहाल आप ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 58 सीटों पर बनाई बढ़त। बीजेपी 12 सीटों पर चल रही है आगे। 

11. 30 AM : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार अपनी सीट पटपड़गंज से बीजेपी के रवि नेगी से 1427 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की अल्का लांबा चादनी चौक सीट से 12000 वोटों से पीछे चल रही हैं। इसके अलावा मुस्तफाबाद से बीजेपी के जगदीश प्रधान 21 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

11. 20 AM : दिल्ली रूझान लगातार बदल रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है। पार्टी अब 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि बीजेपी 20 से घटकर 14 सीटों पर आ गई है। रोहिणी से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं।

11. 02 AM : मॉडल टाउन से AAP उम्मीदवार, अखिलेश पति त्रिपाठी, जिनके खिलाफ बीजेपी के कपिल मिश्रा चुनावी मैदान में हैं, उन्होंने कहा : मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर अपना विश्वास जताया है। लोग ऐसा नागरिक चाहते हैं जो अपने नागरिकों की देखभाल करे। दिल्ली के लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है; मैं उनको धन्यवाद करता हूँ

10. 50 AM : दिल्ली में तेजी से बदल रहे हैं रूझान। आम आदमी पार्टी ने रूझानों में फिर बढ़ाई मजबूत बढ़त। आप 54 और बीजेपी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सबसे बुरा हाल कांग्रेस का है जिसका खाता तक नहीं खुल सका है। पटपड़गंज से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया महज 112 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10. 40 AM : दिल्ली की कई सीटों पर 100 से कम वोटों का अंतर चल रहा है जिनमें हरिनगर, शकूर बस्ती, तुगलकाबाद जैसी सीटें शामिल हैं। फिलहल आम आदमी पार्टी 50 और बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है।

10. 36 AM : मनोज तिवारी बोले- 'अलग-अलग चरण की काउंटिग होनी है। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि अभी निराशा की कोई बात नहीं है। अभी हम एग्जिट पोल के मुकाबले आगे चल रहे हैं। अभी 27 सीटों पर अंतर महज हजार का है तो आगे पता चलेगा। इंतजार कीजिए बहुत अच्छा होगा।'

10. 30 AM : ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का दावा 22 हजार वोटों से चल रहा हूं आगे। अमानुतल्लाह खान ने ट्वीट कर कहा, '5 राउंड के बाद 22000 वोट से आगे चल रहा हूँ।'

 

 

10. 20 AM : पहले चरण की मतगणना के बाद चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के प्रह्लाद सिंह साहनी  6043 वोटों के साथ काफी आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा महज 157 वोट पा सकी हैं जबकि बीजेपी की सुमन कुमार गुप्ता को 67 वोट मिले हैं। 

 

 

10. 10AM :  बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी बोले- बीजेपी वापसी करेगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं और इसके लिए मेरा सीना तैयार है। रूझानों का अंतर भर सकता है।' फिलहाल 51 सीटों पर आप और 19 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

10. 00 AM : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2026 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं; भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से 1172 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ओखला विधानसभा सीट से बीजेपी के ब्रह्म सिंह 214 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी 22 और बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है।

9. 55 AM : सुब्रमण्यम स्वामी बोले- भाजपा के लिए समय है कि वह आज से ही हमारी पार्टी की 2014 वाली संगठनात्मक संस्कृति को देखना शुरू करे। कई मे में हमने वादे किए थे, जिन्हें हम नहीं निभा पाए। गोरखालैंड सर्वोच्च प्राथमिकता है। वादे के अनुसार इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहिए

 

 

9. 45 AM : चुनाव आयोग के आधिकारिक ट्रेंड्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी 10-10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से पहले चरण की मतगणना के बाद आप के मदद लाल पीछे चल रहे हैं।

 

 

9. 38 AM : कई सीटों पर भारी उलटफेर होने के मिल रहे हैं संकेत। बल्लीमारान और ओखला से बीजेपी आगे चल रही है। मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा 100 वोटों से आगे चल रहे हैं। आगे शाहीन बाग से सटी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं।  फिलहाल 51 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 19 पर बीजेपी आगे चल रही है।

9. 32 AM : बीजेपी सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी बोले- शाहीन बाग आम आदमी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस का एजेंडा था, और ये और अधिक शाहीन बाघ चाहते हैं। 4-5 राउंड के बाद ठीक से पता चलेगा। हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं, हम 15 साल से दिल्ली में सत्ता से बाहर थे। बीजेपी का दिल्ली में कोई भी स्थापित नेता नहीं था इसलिए हमने इस पर बैठकर चर्चा करने का फैसला किया।

9. 25 AM :  कालकाजी विधानसभा सीट से आप की आतिशी 191 सीटों से पीछे चल रही हैं। वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप के मनीष सिसोदिया पहले राउंड की काउंटिग खत्म होने के बाद 112 मतों से आगे चल रहे हैं। मटिया महल से आप के शोएब इकबाल महज 15 वोटों से आगे चल रहे हैं। फिलहाल 50 सीटों पर आप और 20 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

9.10 AM : विकासपुरी से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए ट्वीट किया, 'मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।'

 

 

9.00 AM : उत्तम नगर से आप के नरेश बाल्यान, आरके पुरम से आप की प्रोमिला टोकस, ओखला से अमानतुल्ला खान, त्रिनगर से आप की प्रीति तोमर, मादीपुर से आप की गिरीश सोनी आगे चल रह हैं। करावल नगर, मुंडका, हरिनगर, रोहिणी, विश्वासनगर, घोंडा, मुस्तफबाद, कोंडली, मोतीनगर, कृष्णानगर, शालीमार बाग, नजफगढ़, बिजवासन, दिल्ली कैंट, हरिनगर, जनकपुरी से बीजेपी आगे चल रही है। फिलहाल 53 सीटों पर आप और 16 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

8.54 AM : नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव : मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे क्योंकि हमने सारे वादे पूरे किए हैं और 12 बजे के बाद जो नतीजे आएंगे वो हमारे ही पक्ष में होगा।

 

8.50 AM : रोहिणी से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। वहीं मुंडका से बीजेपी के मास्टर आजाद सिंह आगे चल रहे हैं। 70 सीटों के रूझानों में आप 54, बीजेपी 15 तथा कांग्रेस एकमात्र बल्लीमारान सीट से आगे चल रही है जहां से हारून युसूफ कांग्रेस उम्मीदवार हैं। नजफगढ़ से आप के कैलाश गहलोत भी पीछे चल रहे हैं। 

8.42 AM : क्या चुनाव आयोग और माननीय उच्चतम न्यायालय भारत में ईवीएम मतदान पर नए सिरे से विचार करेंगे? हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, हम कुछ अकुशल लोगों को परिणाम हैक करने और 1.3 बिलियन लोगों के जनादेश को चुराने की अनुमति नहीं दे सकते। कोई भी मशीन जिसमें चिप नहीं है, टैम्पर प्रूफ है। कृपया यह भी सोचें कि ईवीएम का उपयोग कोई भी विकसित देश क्यों नहीं करता है?

 

 

8.38 AM : दिल्ली विधानसभा की 68 सीटों के रूझान आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 52, बीजेपी 15 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। शालीमार बाग से बीजेपी की रेखा गुप्ता आगे चल रही है। मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। राघव चढ्ढा, आतिशी और मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। तिमारपुर से आप के दिलीप पांडे पीछे चल रहे हैं। तजिंदर बग्गा, अरविंदर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं।

8.30 AM : कृष्णा नगर से बीजेपी के अनिल गोयल, करावल नगर से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट, द्वारका से बीजेपी के प्रद्मुन राजपूत, जनकपुरी से बीजेपी के आशीष सूद, विश्वासनगर से बीजेपी के ओपी शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं बाबरपुर से आप के गोपाल राय, बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन, शालीमार बाग से बीजेपी उम्मीदवार, आर के पुरम से आप की प्रोमिला टोकस आगे चल रही हैं। वहीं गांधीनगर से कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं। सीलमपुर से आप के अब्दुल रहमान, कालकाजी से आप की आतिशी आगे चल रहे हैं।

8.25 AM : दिल्ली में आम आदमी पार्टी हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। 60 सीटों के रूझान आ गए हैं जिनमें से 41 सीटों पर आप आगे चल रही है जबकि 18 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। मॉडल टाउन से बीजेपी के कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं।

 

 

8.20 AM : आम आदमी पार्टी लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करती हुई दिख रही है। 52 सीटों के रूझानों में 35 सीट पर आप आगे जबकि बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस भी 2 सीटों पर आगे चल रही है। हरिनगर से बीजेपी के तजिंदर बग्गा आगे चल रहे हैं। तिमारपुर से आप के दिलीप पांडे आगे चल रहे हैं।

8.10 AM : दिल्ली विधानसभा के रूझान आम आदमी पार्टी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। फिलहाल 70 में से 20 सीटों के रूझान आ गए हैं जिनमें से आम आदमी पार्टी 14 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

 

8.05 AM : मतगणना शुरू हो गई है। पहला रूझान ओखला से आया है जहां पर आम आदमी पार्टी के पक्ष में आया है। ओखला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान आगे चल रहे हैं। फिलहाल 2 रूझान बीजेपी के पक्ष में आ गए हैं।

 

 

7.55 AM : दिल्ली विधानसभा के रुझानों और नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जोश से लबरेज। नई दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर आम कार्यकर्ताओं ने '2024' तक की भविष्यवाणी की और एक कार्यकर्ता के हाथ में पोस्टर था- '2024 केजरीवाल बनाम मोदी'

7.45 AM : ​मतगणना से पहले मनीष सिसोदिया ने अपने घर पर की पूजा अर्चना। सिसोदिया बोले- हमें विश्वास है कि हमें जीत मिलेगी क्योंकि हमने पांच साल जनता के लिए काम किया है।

 

 

7.35 AM : ​आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडेय ने ट्वीट कर कहा, 'महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी। अर्थात- हे बजरंग बली! आप विशेष पराक्रम वाले है, आप काम, क्रोध, मद लोभ जैसे आंतरिक शत्रुओं पर विजय पाने वाले महावीर हैं। आप दुर्बुद्धि दूर करते हैं, और अच्छी बुद्धि वालों के साथी, सहायक हैं।'

 

7.25 AM : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- 'ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय। हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो।'

​7.15 AM :विजय गोयल बोले- मुझे विश्वास है कि हम दिल्ली में नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। एक्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय गोयल ने कहा,  'गीता में कहा गया है कि कर्म करो। परिणाम सर्वशक्तिमान के हाथों में है!' वहीं मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि बीजेपी को अच्छा जनादेश मिलेगा। ईवीएम को दोष मत देना। यह सही नहीं हैं। प्लीज जनादेश को स्वीकार करें।'

​7.05 AM : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मनोज तिवारी बोले दिल्ली की जनता बीजेपी सरकार बनाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी के गोपाल राय बोले- महें मिलेंगी 67 सीटें। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हारून युसूफ ने कहा कि पहले भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। कांग्रेस मजबूती के साथ आएगी।
6.50 AM : आज दिल्ली चुनाव का नतीजा आने वाला है और पांच साल में जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम किया है उसका फैसला दिल्ली की जनता देगी। पांच साल अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया है। हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली वाले भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी को जिताने वाले हैं: आतिशी

6.35 AM : गुरु नानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (दोनों कैरिजवे) के पास मुनि माया राम मार्ग पर आज मतगणना के कारण ट्रैफिक मूवमेंट बंद रहेगा। इसके अलावा मतगणना के कारण द्वारका सेक्टर 7/9 क्रॉसिंग से सेक्टर 9/10 क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क संख्या 224 पर भी यातायात की आवाजाही बंद रहेगी: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

6.23 AM : मतदाताओं ने अपने प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत आठ फरवरी को मतपेटियों में बंद कर दिया। आज सुबह आठ बजे मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। शुरू में रुझान आएंगे और यही रुझान चुनावी नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। दिल्ली में सरकार किसकी बनेगी यह तस्वीर बहुत हद तक दोपहर तक साफ हो जाएगी।

Delhi Chunav Result 2020 LIVE: दिल्ली चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। आठ फरवरी की शाम आए एग्जिट पोल्स के अनुमानों ने चुनावों नतीजों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। दिल्ली चुनावों में इस बार राष्ट्रीय मुद्दे बनाम स्थानीय मुद्दों की जंग देखी गई है। शाहीन बाग का धरना चुनाव में प्रमुख मुद्दा बना। भाजपा सीएए के विरोध को राष्ट्रीयता से जोड़कर लोगों से वोटों की अपील की तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अपने पांच साल के कामकाज के आधार पर जनता के बीच गई। स्थानीयता बनाम राष्ट्रीयता की इस लड़ाई में दिल्ली की सत्ता किस ओर करवट लेगी। यह थोड़े बाद समय स्पष्ट होने लगेगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और इसके बाद चुनाव रुझान धीरे-धीरे नतीजों की तस्वीर साफ करने लगेंगे। दिल्ली चुनाव नतीजों की पल-पल की जानकारी हम आप तक पहुंचाएंगे। इसलिए आप हमारे साथ बने रहिए-

 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर