Delhi : अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर महिला ने रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर दिया सुसाइड का रुप

एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ साजिश रचकर अपने पति की हत्या कर दी। अपने पति की गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटका कर उसे आत्महत्या का शक्ल दे दिया।

woman killed husband
प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • दो प्रेमियों के साथ मिलकर की पति की हत्या
  • उम्रदराज पति से नाखुश थी महिला
  • अंतिम संस्कार वाले दिन संदिग्ध आचरण से हुआ भंडाफोड़

नई दिल्ली : अपने पति की हत्या कर उसे आत्महत्या का शक्ल देने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने उस महिला को और उसके दो ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया।
इस मामले की जांच में ये पता चला कि प्रियंका (आरोपी महिला) ने ही अपने पति कृषण त्यागी (50 वर्षीय) की हत्या की साजिश रची थी।

जब उसे पता चला उसका पति काफी उम्रदराज है जैसा उसने शादी के पहले कहा था वैसा बिल्कुल नहीं है तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने ये कहानी बनाई कि उसके पति ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने पहले अफने दुपट्टे से त्यागी का गला घोंटा फिर उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए पंखे से लटका दिया। 

शव के अंतिम संस्कार वाले दिन महिला का आचरण संदिग्ध लगा इसके बाद ही इस मामले का भंडाफोड़ हुआ। डीसीपी(रोहिणी) पीके मिश्रा ने बताया कि त्यागी जो जब अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसने अपने ससुराल वालों को बताया कि घटना वाली रात त्यागी को फूड प्वाइजनिंग हो गया था जिसके कारण उसकी मौत हुई।

जबकि डॉक्टरों ने उसके गले में फंदे का निशान देखा था इस पर जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि उसने डर के मारे अपने ससुराल वालों को कुछ नहीं बताया। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला के घर में करण नाम का एक शख्स उसके साथ रह रहा था। उसने लोगों को उसे अपना रिश्तेदार बताया था।

हालांकि घटना वाले दिन से वह लापता हो गया था। पुलिस को उसने बताया कि करण और उसके भाई की मदद से त्यागी की हत्या की। उसने बताया कि पेरेंट्स की जबरदस्ती से उसने त्यागी से शादी की थी। बाद में उसे पता चला कि वह त्यागी से 20 साल छोटी है इसके बाद उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

इस बीच उसकी बर्मा नाम के शख्स से हुई जिससे उसका अफेयर शुरू हो गया बाद में वह उसके भाई करण से मिली जिसके बाद उसे उससे भी प्रेम हो गया और फिर उसने अपना रिलेटिव बताते हुए करण के साथ दिल्ली में रहना शुरू कर दिया। प्रियंका की जानकारी पर पुलिस ने करण को मुरादाबाद में ट्रैक कर लिया है जबकि तीसरे आरोपी बर्मा की तलाश पुलिस कर रही है।
 


 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर