दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल को घर बुलाएं, पानी पिलाएं और फिर पूछे- 5 साल का काम बताओ

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने अपने हर वोटर के घर पहुंचने और अपने 5 साल के काम को बताने का नया तरीका निकाला है। AAP ने एक पोर्टल जारी किया है, ये प्रचार का नया तरीका है।

Arvind Kejriwal
AAP का प्रचार करने का नया तरीका 

नई दिल्ली: राजनीतिक दल चुनाव में प्रचार के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। दिल्ली चुनाव में ऐसा ही नया प्रयोग आम आदमी पार्टी ने किया है। हर दिल्लीवासी के घर तक पहुंचने और अपने 5 साल के काम को बताने का नया तरीका निकाला है। तकनीक की मदद से केजरीवाल अपने वोटर्स तक पहुंचना चाहते हैं और अपना काम बताना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली के हर घर में जाकर लोगों के सवालों के जवाब देना चाहता था। ये वास्तव में तो मेरे लिए संभव नहीं है, लेकिन तकनीक की मदद से हम आप लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।' पोर्टल के लॉन्च के दौरान केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली 2 करोड़ लोगों और लगभग 50 लाख परिवारों का शहर है। मैं व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर प्रचार करना चाहता था। लेकिन चूंकि यह शारीरिक रूप से संभव नहीं है, इसलिए तकनीकी हस्तक्षेप ने लोगों के बीच किसी मध्यस्थ के बिना लोगों के साथ सीधी बातचीत करना संभव बना दिया है।'

आप ने ट्वीट किया है, 'अपनी सरकार के 5 सालों के काम बताने के लिए 
अरविंद केजरीवाल खुद आपके घर आ रहे हैं। अपने घर का दरवाजा खोलने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए http://welcomekejriwal.in या 76909-44444 पर missed call करिए।' 

दिए गए लिंक पर क्लिक करने केजरीवाल दिखाई देंगे और वो घर की घंटी बजाएंगे और आपसे घर में आने की अनुमति मांगगे। अगर आप वेलकम पर क्लिक करते हैं तो वो पानी पीकर अपने 5 साल के कामों का जिक्र करेंगे। इसके बाद वीडियो में 7 ऑप्शन (पानी, हेल्थ, बिजली, शिक्षा, अनधिकृत कॉलोनियां, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर) होंगे। इसमें से आप किसी पर भी क्लिक करेंगे तो केजरीवाल आपको बताएंगे कि इस मुद्दे पर उनकी सरकार ने 5 साल में क्या किया है। आप बैक कर दिए गए हर विकल्प पर उनका जवाब जान सकते हैं।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर