Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से मिलेगी जरूरी जबरदस्त सुविधा, अब यात्री दे सकेंगे अपना फीडबैक

Delhi Metro Survey : दिल्ली मेट्रो अब अपने यात्रियों को एक खास मौका देने जा रही है। यात्री अपनी राय खुलकर मेट्रो को दे सकेंगे। लंदन की संस्था ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर ने एक सर्वे शुरू किया है। इसके तहत मेट्रो के यात्री अपनी यात्रा का फीडबैक दे सकेंगे।

Delhi Metro Feedback survey
अब यात्री दे सकेंगे दिल्ली मेट्रो को फीडबैक   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • यात्रियों को मिल रहा अपनी राय देने का मौका
  • लंदन की संस्था कर रही सर्वे
  • अपनी यात्रा का फीडबैक दे पाएंगे यात्री

Delhi Metro Survey : दिल्ली मेट्रो अब अपने यात्रियों को एक खास मौका देने जा रही है। यात्री अपनी राय खुलकर मेट्रो को दे सकेंगे। लंदन की संस्था ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर ने एक सर्वे शुरू किया है। इसके तहत मेट्रो के यात्री अपनी यात्रा का फीडबैक दे सकेंगे। लंदन की संस्था ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर ने 28 मार्च से सर्वे शुरू किया है। यह 1 मई 2022 तक चलना है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य है कि, दिल्ली मेट्रो के बारे में लोगों की राय क्या है, ताकि यह मालूम किया जा सके की दिल्ली मेट्रो की किन-किन सेवाओं से यात्री संतुष्ट हैं? वहीं, किन-किन सेवाओं में और सुधार करने की जरूरत है।

लंदन की संस्था की ओर से करवाए जाने वाले इस सर्वे का यह भी उद्देश्य है कि, मेट्रो संचालन की अलग-अलग पहलुओं को लेकर यात्री क्या-क्या सोचते हैं। इसमें सेवा की गुणवत्ता और उसमें क्या सुधार किया जा सकता है, इस पर सुझाव और प्रतिक्रिया शामिल है।

यात्री ऐसे दे सकते हैं अपना फीडबैक
यात्रियों के लिए इस सर्वे का हिस्सा बनना काफी आसान है। कोई भी यात्री अगर, सर्वे में भाग लेने के लिए इच्छुक है तो, वो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जा सकते हैं। यहां जाने के बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करके सर्वेक्षण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। सर्वे को और सरल बनाने के उद्देश्य से इसे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में रखा गया है।

इन पहलुओं पर फीडबैक दे पाएंगे यात्री
यात्री मेट्रो के कई अहम पहलुओं पर अपना फीडबैक दे सकेंगे। जैसे-मेट्रो की उपलब्धता कैसी है? कितना आसान है ट्रेवल करना? यात्रा से पहले की जानकारी, यात्रा में सूचना मिलना, कैसी है विश्वसनीयता? कैसे रखा जाता है ग्राहकों का ख्याल? मेट्रो में कितना आरामदायक है यात्रा करना? भीड़, सुरक्षा और सैटिस्फेक्शन के बारे में फीडबैक दिया जा सकता है। दरअसल, दुनिया भर में जो मेट्रो विभिन्न देशों में चल रही है, वहां इस सर्वे के माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि, उनके यात्री उनकी सेवाओं के बारे में क्या सोच रखते हैं।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर